A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 'गॉडफादर' की चेतावनी, AI खा जाएगा सबकी नौकरियां, केवल सुरक्षित रहेंगे ये Jobs

'गॉडफादर' की चेतावनी, AI खा जाएगा सबकी नौकरियां, केवल सुरक्षित रहेंगे ये Jobs

AI आने वाले दिनों में इंसानों के लिए बड़ी मुसीबत पैदा कर सकता है। एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले जेफ्री एवरेस्ट हिंटन ने चेतावनी देते हुए कहा कि एआई सबकी नौकरियां खा सकता है। केवल कुछ लोगों की जॉब्स ही बची रह सकती हैं।

Geoffrey Hinton- India TV Hindi
Image Source : SORA.AI एआई के गॉडफादर जेफरी हिंटन

AI के 'गॉडफादर' जेफ्री एवरेस्ट हिंटन ने चौंकाने वाला बयान जारी किया है। ब्रिटिश-कैनेडियन कम्प्यूटर साइंटिस्ट ने कहा कि अगले 30 साल में एआई कई लोगों की नौकरियां खा जाएगा। डायरी ऑफ सीईओ पॉडकास्ट में जेफ्री हिंटन ने चेतावनी देते हुए कहा कि एआई आने वाले समय में इंसान को हर चीज में वर्चुअली पीछे छोड़ देगा, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरियां चली जाएंगी। साथ ही, उन्होंने एआई को अगले 30 साल में इंसानियत के लिए बड़ा थ्रेट बताया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों की नौकरियां भविष्य में भी सुरक्षित रहेगी।

केवल सुरक्षित रहेगी यह नौकरी

पॉडकास्ट के दौरान एआई को लेकर उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि फिजिकल मेनिपुलेशन में अभी काफी समय लग सकता है लेकिन प्लंबर बनना एक अच्छा विकल्प है। यानी एआई के गॉडफादर ने साफ किया है कि आने वाले समय में प्लंबर जैसे घरेलू काम करने वालों की नौकरियां ही सुरक्षित रहेंगी। एआई बुद्धिमता के साथ काम करने वाले सभी लोगों की नौकरियां खाने की क्षमता रखता है। ऐसे में आपको इतना स्किल्ड होना पड़ेगा कि आप जो कर रहे हैं, वो एआई न कर सके।

हिंटन ने पॉडकास्ट में एआई को लेकर कहा कि लोगों की यह आम धारणा है कि एआई नई नौकरियां जेनरेट करके पुराने को हटाएगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है आने वाले समय में एआई वो सभी दिमाग वाले काम करेगा, जो इंसान करते हैं। यह मौजूदा मार्केट जॉब्स के लिए खतरे की घंटी है। एक इंसान एआई की मदद से 10 लोगों का काम कर सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में नौकरियों में कटौती संभव है।

मई 2025 में वेंचर कैपिटल फर्म SignalFire की रिपोर्ट में दावा किया गया कि Google, Meta जैसे बड़ी टेक कंपनियों ने 2023 और 2024 में ग्रेजुएट्स की नियुक्तियों में 25% तक की कटौती की है। 2024 में टेक कंपनियों ने केवल 7% फ्रेश ग्रेजुएट्स को हायर किया है। 2023 के मुकाबले इसमें 10% की कटौती की गई है। ऐसा इसलिए कि कई एंट्री लेवल काम अब एआई के जरिए पूरे किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -

Vivo ला रहा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने कंफर्म की लॉन्चिंग