1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Air India Plane Crash: विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने 'X' अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को किया 'BLACK'

Air India Plane Crash: विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने 'X' अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को किया 'BLACK'

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का फ्लाइट टेक ऑफ के कुछ सेकंड के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस प्लेन में 242 लोग सवार मौजूद थे। इस हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट की फोटो को रिमूव कर दिया है।

Air India Plane Crash, Air India Plane Crash Live Update, Air India Plane Crash Updates- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन भयानक हादसे का हुआ शिकार।

गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया का AI 171 टेक ऑफ करने के कुछ ही सेकंड बाद ही हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। विमान हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी है। इस भयानक विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  'X' से प्रोफाइल फोटो को हटा दिया है। विमानन कंपनी ने प्रोफाइल फोटो के साथ बैनर फोटो को भी रिमूव कर दिया है। दोनों ही जगह अब पूरी तरह से ब्लैक दिख रही हैं। 

आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुआ फ्लाइट AI 171 अहमदाबाद से लंदन जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस प्लेन में करीब 169 भारतीय सवार थे। इसके अलावा इसमें 53 ब्रिटेन के यात्री और 1 कनाडा का यात्री और कई लोग सवार थे। विमान हादसे के बाद सरदार बल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिलहाल परिचानल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विज रूपाणी भी मौजूद थे। विमान हादसा इतना भयानक था कि विस्फोट होते ही यह छोटे-छोटे टुकड़े में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार विमान को कैप्टन समित सब्बरवाल उड़ा रहे थे। सुमित को करीब सवा आठ हजार घंटे का LTC एक्सपीरियंस है। सुमित के को-पायलट क्लाइव कुंदर थे जिन्हें करीब एक हजार घंटे से ज्यादा का अनुभव था। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के मुताबकि कैप्टन सुमित सब्बरवाल ने टैकऑफ के तुरंत बाद MAYDAY Call  की थी।

ATC के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 अहमदाबाद से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट में उड़ान भरी थी। विमान ने रनवे नंबर 23 से उड़ान भरी थी। विमान हादसे के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल बचाव शुरू किया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: हादसे का शिकार हुए विमान में सवार थे ये 242 लोग, सामने आई पैसेंजर लिस्ट