Airtel के 299 रुपये वाले सस्ते रिचार्ज प्लान को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया है। एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डेटा का लाभ मिलता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे एयरटेल थैंक्स ऐप से हटा लिया गया है। अब कंपनी के पास सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 349 रुपये का है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है?
क्या रिचार्ज प्लान हो गया बंद?
Airtel ने अपने 299 रुपये वाले सस्ते रिचार्ज प्लान को बंद नहीं किया है। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। 28 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्लान डेली 100 फ्री SMS और 1GB बेनिफिट्स के साथ आता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है। साथ ही, एयरटेल अपने यूजर्स को फ्री में हैलो ट्यून्स ऑफर कर रहा है।
Image Source : airtelएयरटेल का 299 रुपये वाला प्लान
Airtel का 349 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। यही नहीं, इसमें भी 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है। साथ ही, यूजर्स को फ्री में हैलो ट्यून्स भी ऑफर किया जाता है।
TRAI की हाल में आई रिपोर्ट में भी Airtel ने अपना दबदबा कायम किया है। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने एक बार फिर से सबसे ज्यादा 2.99 मिलियन यानी 30 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। मई में भी कंपनी ने 29 लाख से ज्यादा यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े थे।
ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, जून के महीने में भारत में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्यां 1343 मिलियन यानी 134.3 करोड़ से बढ़कर 1348 मिलियन यानी 134.8 मिलियन तक पहुंच गई है। इसमें 1300 मिलियन यानी 130 करोड़ मोबाइल और करीब 48 मिलियन यानी 4.8 करोड़ वायरलाइन यूजर्स हैं। जून में 5.79 मिलियन यानी करीब 58 लाख नए यूजर्स ने टेलीकॉम सर्विस ली है। मई में भी टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां में करीब 5 मिलियन यानी 50 लाख का इजाफा देखा गया था।
यह भी पढ़ें - Oppo भारत में ला रहा 10000mAh बैटरी वाला फोन, F35 Pro के नाम से हो सकता है लॉन्च