A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का साल भर चलने वाला सबसे सस्ता प्लान, कम खर्च में एक्टिव रहेगा सिम

Airtel का साल भर चलने वाला सबसे सस्ता प्लान, कम खर्च में एक्टिव रहेगा सिम

Airtel के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को सस्ते में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी ने कम खर्च में पूरे साल तक सिम एक्टिव रकने का सस्ता जुगाड़ कर दिया है।

Airtel long validity plan- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एयरटेल लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें उन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। भारती एयरटेल के पास ऐसे दो सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें कम खर्च मं ही यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कई बेनिफिट्स मिलते हैं। अगर, आप भी एयरटेल यूजर हैं तो इन दोनों सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ अपना नंबर लंबे समय तक एक्टिव रख सकते हैं।

1849 रुपये वाला प्लान

भारती एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसमें यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग और 3600 SMS का लाभ मिलता है। एयरटेल ने इस प्रीपेड प्लान को पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। यह एक कॉलिंग और मैसेज ओनली प्लान है, जिसमें यूजर्स को डेटा नहीं मिलता है। हालांकि, यूजर्स डेटा पैक लेकर इस प्लान के साथ डेटा बेनिफिट्स ले सकते हैं।

2249 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में भी यूजर्स को कुल 3,600 फ्री SMS ऑफर करती है। भारत एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को डेटा भी ऑफर किया जाता है। बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स को इसमें कुल 30GB डेटा का लाभ मिलता है। यूजर्स अपने इस डेटा को कभी भी यूज कर सकते हैं, इसके लिए कोइ डेली लिमिट सेट नहीं किया गया है।

इन दोनों सस्ते प्लान के अलावा एयरटेल के पास एक और 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल अपने इस लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 100 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 16e की कीमत में भारी कटौती, iPhone 17e लॉन्च होते ही सस्ता हुआ आईफोन