A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के सस्ते जुगाड़ ने 38 करोड़ यूजर्स की खत्म की टेंशन, फ्री कॉलिंग के साथ 365 दिन एक्टिव रहेगा सिम

Airtel के सस्ते जुगाड़ ने 38 करोड़ यूजर्स की खत्म की टेंशन, फ्री कॉलिंग के साथ 365 दिन एक्टिव रहेगा सिम

एयरटेल के पास इस समय 38 करोड़ से ज्यादा लोगों का यूजर बेस है। अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कंपनी कई तरह के सस्ते प्लान्स ऑफर करती है। अब एयरटेल एक ऐसा सस्ता जुगाड़ लेकर आया है जिससे कम कीमत में 365 दिन तक सिम एक्टिव रहेगा।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Plan, Airtel News, Airtel Recharge, Recharge Plan, Airtel Annual Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान ने करोड़ों ग्राहकों की खत्म कर दी बड़ी टेंशन।

एयरटेल (Airtel) देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय करीब 38 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। ग्राहकों की सहूलितय के लिए कंपनी कई तरह के सस्ते और धांसू रिचार्ज प्लान्स ऑफर (Recharge Plan Offer) करती है। एयरटेल के पास सस्ते और महंगे दोनो ही तरह के रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। अगर आप बार बार मंथली रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो इसके लिए एयरटेल लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स भी ऑफर करता है। 

एयरटेल की लिस्ट में अब एक ऐसा रिचार्ज प्लान भी मौजूद है जो ग्राहकों द्वारा इस समय जमकर पसंद किया जा रहा है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला कोई सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो एयरटेल का यह प्लान आपकी बड़ी टेंशन खत्म कर सकता है। Airtel ने अब 365 दिन तक सिम कार्ट को एक्टिव रखने  का सस्ता जुगाड़ कर दिया है। अब आपको 365 दिन की वैलिडिटी के लिए बहुत अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। 

365 दिन तक एक्टिव रहेगा सिम

एयरटेल के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह सिर्फ 1849 रुपये में आता है। दिग्गज टेलिकॉम कंपनी ने इस रिचार्ज प्लान को टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से निर्देश दिए जाने के बाद लिस्ट में शामिल किया है। एयरटेल का यह सस्ता प्लान आपके सिम को पूरे 365 दिन तक एक्टिव रखेगा। 

एयरटेल अपने इस सस्ते एनुअल प्लान में करोड़ों ग्राहकों को शानदार बेनिफिट्स देता है। इसमें यूजर्स 365 दिन तक लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ कुल 3600 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। इन फ्री एसएमएस का इस्तेमाल आप सभी नेटवर्क में कर सकते हैं। 

ये यूजर्स होंगे निराश

आपको बता दें कि एयरटेल का 1849 रुपये का स्सता प्लान एक वॉयस एंड एसएमएस रिचार्ज प्लान है। इसमें ग्राहकों को इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। अगर आप कंपनी के ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत पड़ती है तो आप इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। लेकिन अगर आपको इंटरनेट डेटा की जरूरत है तो यह प्लान थोड़ा निराश कर सकता है।

यह भी पढ़ें- 1.5 टन AC में गैस लीक होने पर कितनी गैस भरी जाती है? जानें कितना आता है खर्च?