A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का 77 दिन तक चलने वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, 500 रुपये से कम है इसकी कीमत

Airtel का 77 दिन तक चलने वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, 500 रुपये से कम है इसकी कीमत

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। एयरटेल ने एक ऐसा सस्ता और किफायती प्लान लॉन्च पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 500 रुपये से कम में दो महीने से अधिक की वैलिडिटी मिलती है।

Airtel, Airtel Plan, Airtel Recharge, Airtel Offer, Airtel Best Plan, Airtel 77 days Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो एयरटेल अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए लाया सस्ता रिचार्ज प्लान।

रिलायंस जियो के बाद एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय करीब 38 करोड़ लोगों का बड़ा यूजर बेस है। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। कंपनी ग्राहकों को सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स ऑफर करती है। आज हम आपको एयरटेल का एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें 77 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। 

एयरटेल ने जुलाई 2024 में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की थी। रिचार्ज महंगे होने के बाद से ग्राहकों के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी। यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में अब कई सारे ऐसे प्लान्स शामिल कर लिए हैं जिसमें ग्राहकों को 28 दिन से ज्यादा की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। अब आप 500 रुपये से कम कीमत में 2 महीने से अधिक दिनों के लए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो सकते हैं। 

Airtel का सस्ता रिचार्ज प्लान

आपको बता दें कि एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 489 रुपये का एक शानदार प्लान लेकर आया है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 77 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस प्लान के साथ आप 77 दिनों तक लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। Airtel इस प्लान में ग्राहकों को 77 दिन के लिए कुल 600 फ्री एसएमएस भी देती है।

इन यूजर्स के लिए है बेस्ट ऑप्शन

अगर आप अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह प्लान निराश करने वाला है। इसमें कंपनी अपने यूजर्स को कुल 6GB डेटा ऑफर कर रही है। इस तरह यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत पड़ती है। हालांकि अगर आपको डेटा की जरूरत पड़ती है तो आप प्लान में अलग से डेटा वाउचर से रिचार्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- एक साल तक रिचार्ज की नहीं पड़ेगी जरूरत, 2000 रुपये से कम में मिल रही है 365 दिन की वैलिडिटी