1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone यूजर्स के लिए Airtel का नया ऑफर, फ्री में मिलेंगे iCloud+, Apple TV और Apple Arcade

iPhone यूजर्स के लिए Airtel का नया ऑफर, फ्री में मिलेंगे iCloud+, Apple TV और Apple Arcade

Airtel ने iPhone यूजर्स के लिए iCloud+, Apple TV और Apple Arcade वाला नया ऑफर पेश किया है। यूजर्स को पोस्टपेड प्लान के साथ एप्पल की ये सर्विसेज फ्री में मिलेंगे।

airtel- India TV Hindi
Image Source : PTI एयरटेल का नया ऑफर

Airtel ने iPhone इस्तेमाल करने वाले लाखों यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। यूजर्स को कंपनी के फैमिली पोस्टपेड प्लान के साथ iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का सब्सक्रिप्शन बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ऑफर किया जाएगा। भारतीय एयरटेल के 999 रुपये या इससे ऊपर के रिचार्ज प्लान के साथ iCloud+, Apple TV और Apple Arcade बंडल्ड ऑफर के तौर पर मिलेगा।

iPhone यूजर्स अपने निजी फोटोज, वीडियोज और डॉक्यूमेंट्स को अब iCloud+ में स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अलग से iCloud+ का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा। वो अपने निजी डेटा को यहां स्टोर कर सकेंगे और कहीं भी एक्सेस कर पाएंगे। वहीं, Apple TV में यूजर्स को अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल्स के साथ-साथ मूवीज और वेब सीरीज का एक्सेस मिलेगा, जबकि Apple Arcade के माध्यम से सैकड़ों गेम्स का आनंद लिया जा सकेगा।

Image Source : Airtelएयरटेल का नया ऑफर

999 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस फैमिली प्लान में तीन मोबाइल नंबर मिलते हैं यानी यूजर्स को तीन मोबाइल नंबर के लिए एक ही कनेक्शन या प्लान लेना पड़ता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, अनलिमिटेड डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल अपने इस फैमिली प्लान के साथ Fastlane सर्विस भी ऑफर कर रही है। साथ ही, इस प्लान में Airtel Xstram का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें लाइव टीवी के अलावा JioHotstar, Zee5, SonyLIV जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है।

एयरटेल का नया ऑफर 999 रुपये या इससे ज्यादा वैल्यू के पोस्टपेड प्लान पर लागू होता है। यूजर्स को 999 रुपये, 1199 रुपये ,1399 रुपये और 1749 रुपये वाले प्लान के साथ Apple Arcade, iCloud+ और Apple TV का एक्सेस मिलेगा। इसका फायदा लाखों आईफोन यूजर्स उठा सकते हैं, जो एयरटेल का 999 रुपये या ज्यादा का पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं।

Airtel से जु़ड़ी अन्य खबरों की बात करें तो TRAI ने एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और BSNL के लिए नया नियम जारी कर दिया है। नए नियम के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों को अपने यूजर्स के लिए अब सस्ता वॉइस ओनली वाला मंथली प्लान लॉन्च करना होगा। ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम खर्च में अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। वो बिना डेटा वाले प्लान का इसतेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - बाजार में नहीं बिकेंगे खराब क्वालिटी के स्क्रीन प्रोटेक्टर, 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा नया नियम