1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel ने लॉन्च किया सस्ता रिचार्ज प्लान, 38 करोड़ ग्राहकों की खत्म हुई बड़ी टेंशन

Airtel ने लॉन्च किया सस्ता रिचार्ज प्लान, 38 करोड़ ग्राहकों की खत्म हुई बड़ी टेंशन

Airtel ने अपने 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। एयरटेल की तरफ से एक सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान आपके काफी काम आ सकता है।

airtel, airtel india, airtel new plan, Airtel rs 451 Plan, Airtel airtel new recharge plan, airtel n- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो एयरटेल के करोड़ों यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले।

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरतों का बखूबी ध्यान रखती है। यही वजह है कि एयरटेल समय-समय पर नए-नए प्लान्स लॉन्च करती रहती है। Bharati Airtel ने अब एक और प्लान पेश कर दिया है। नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 451 रुपये है और इसमें कई शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और इंटरनेट अधिक इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी का नया प्लान आपको बड़ी राहत देने वाला है। एयरटेल 451 रुपये के प्लान में ग्राहकों को कई सारे ओटीटी बेनिफिट्स दे रहा है। यह रिचार्ज प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो डेटा वाउचर की तलाश में है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Airtel के सस्ते प्लान ने कराई मौज

Airtel का 451 रुपये का रिचार्ज प्लान एक डेटा वाउचर प्लान है इसलिए अगर आप इसे लेते हैं तो आपके पास पहले से कोई एक्टिव प्लान होना जरूरी है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसमें एयरटेल ग्राहकों को 30 दिन के लिए 50GB डेटा मिलता है। वहीं इसमें ओटीटी स्ट्रीमिंग की भी सुविधा दी जा रही है। यूजर्स को इसमें 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 

Airtel के ये प्लान्स भी हैं शानदार 

आपको बता दें कि एयरटेल के पास 500 रुपये से कम में कई सारे किफायती रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। कुछ प्लान्स में ग्राहकों को डेटा और ओटीटी ऑफर किया जा रहा है तो कुछ में फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए 361 रुपये का शानदार रिचार्ज प्लान भी मौजूद है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 30 दिनों के लिए 50GB डेटा ऑफर करती है। इसमें कोई और बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं। 

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए 195 रुपये का प्लान भी काफी काम का हो सकता है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 15GB डेटा ऑफर करती है। इसके साथ ही इस प्लान में पूरे तीन महीने यानी 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

यह भी पढ़ें- एलन मस्क को सीधी टक्कर देंगे सैम ऑल्टमैन, OpenAI लॉन्च करेगा 'X' जैसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म