Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए खास OTT बंडल पेश किया है। इस बंडल में यूजर्स को अन्य OTT पैक्स के साथ फ्री में YouTube Premium का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यूजर्स यूट्यूब पर बिना किसी विज्ञापन के अपने पसंदीदा वीडियोज देख पाएंगे। इससे पहले BSNL ने भी अपने यूजर्स के लिए OTT प्लान पेश किया था, जिसमें यूजर्स को JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का एक्सेस मिलता है। वहीं, एयरटेल के प्लान में इन OTT ऐप्स के साथ-साथ YouTube Premium का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
OTT बंडल
Airtel और YouTube की साझेदारी वाला यह प्रीपेड OTT बंडल 200 रुपये में आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को 30GB अतिरिक्त डेटा भी ऑफर किया जाता है, जो रेगुलर प्लान से अलग होगा। उदाहरण के तौर पर अगर यूजर्स एयरटेल का कोई रेगुलर प्रीपेड प्लान यूज कर रहे हैं तो उस प्लान के साथ मिलने वाले डेली डेटा के अलावा यह डेटा ऑफर किया जाएगा।
OTT ऐप्स की बात करें तो 200 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को Prime Video, Zee5 Premium, JioHotstar, SonyLIV समेत 18 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इस प्रीपेड बंडल की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 200 रुपये का टॉप-अप लेने के बाद यूजर्स को अपने फोन में Airtel Thanks ऐप ओपन करना होगा। इसमें दिए गए 'Rewards & OTT' सेक्शन में जाकर यूट्यूब प्रीमियम को सेलेक्ट करना होगा।
तीन नए प्लान किए पेश
एयरटेल ने इससे पहले TRAI के रेकोमेंडेशन पर तीन सस्ते रिचार्ज प्लान उतारे हैं। एयरटेल के ये तीनों प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो डेटा यूज नहीं करते हैं। कंपनी ने इन्हें वॉइस ओनली प्लान के तौर पर पेश किया है। एयरटेल के ये प्रीपेड प्लान 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये में आते हैं।
इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इनमें पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, अनलिमिटेड फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। कंपनी अपने इन तीनों नए प्लान के साथ यूजर्स को कुल 300 फ्री SMS का एक्सेस देती है। 185 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, 203 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की और 206 रुपये वाले प्लान में कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी मिलेगी यानी यह प्लान पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ आता है।
यह भी पढ़ें - Oppo Find X10 सीरीज भारत में लॉन्च, 200MP कैमरे के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स