A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel लाया सस्ता रिचार्ज प्लान, 50 रुपये से कम में मिल रहा बहुत कुछ

Airtel लाया सस्ता रिचार्ज प्लान, 50 रुपये से कम में मिल रहा बहुत कुछ

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए सस्ता प्लान उतारा है, जिसमें 50 रुपये से कम कीमत में कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। इसमें डेटा के साथ-साथ OTT का भी एक्सेस मिलेगा।

Airtel Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और सस्ता प्लान पेश किया है। एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को कई तरह के बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल ने अपने इस प्लान की कीमत महज 48 रुपये रखी है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप पर इस 48 रुपये वाले सस्ते प्लान को लिस्ट किया है।

मिलते हैं ये बेनिफिट्स

एयरटेल ने अपने इस 48 रुपये वाले सस्ते रिचार्ज प्लान को डेटा प्लान वाले सेक्शन में रखा है, जिससे साफ है कि इसमें यूजर्स को कॉलिंग का लाभ नहीं मिलता है। इसे एक ऐड-ऑन प्लान के तौर पर यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को कुल 1GB डेटा मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को इसमें JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। 

एयरटेल ने हाल ही में 399 रुपये का भी प्लान उतारा है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। कंपनी के इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, फ्री नेशनल रोमिंग समेत डेली 2.5GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्रीपेड प्लान में डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जा रहा है।

100 रुपये वाला प्लान

Airtel के पास 100 रुपये वाला भी एक और सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को कुल 6GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। यह भी एक डेटा ओनली प्लान है, जिसमें OTT बेनिफिट्स के तौर पर JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।

IPL सीजन में एयरटेल के ये सस्ते प्लान यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यूजर्स को इनमें डेटा के साथ-साथ जियो हॉटस्टार का भी सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। IPL के सभी मैच जियो हॉटस्टार पर ही स्ट्रीम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - AI को लेकर खौफ में हैं अमेरिकी, सर्वे में बड़ा खुलासा, 70% लोगों को सता रहा नौकरी जाने का डर