Airtel के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। कंपनी के पास 500 रुपये से कम कीमत वाला एक खास प्लान है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग का लाभ लेना चाहते हैं। अगर, आपके पास भी एयरटेल का नबंर है और उसे आप सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज कर रहे हैं तो ये प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
469 रुपये वाला प्लान
टेलीकॉम कंपनी ने अपने इस प्रीपेड प्लान को पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। TRAI के नियम के मुताबिक, यह एक वॉइस ओनली प्लान है, जिसमें यूजर्स को डेटा का लाभ नहीं मिलता है। यूजर्स चाहे तो एयरटेल का डेटा पैक इसके साथ ऐड-ऑन कर सकते हैं।
वहीं, इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कुल 900 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। यही नहीं, Airtel अपने सभी मोबाइल यूजर्स को प्रमोशनल ऑफर के तहत Adobe Express प्रीमियम का 12 महीने तक का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है। यूजर्स को फ्री हैलोट्यून्स और स्पैम फ्री नेटवर्क एक्सपीरियंस मिलेगा।
84 दिन वाला सस्ता प्लान
इस वॉइस ओनली प्लान के अलावा कंपनी के पास एक और 84 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान मौजूद है। यह प्लान 548 रुपये में आता है। इसमें भी यूजर्स को पूरे भारत में अनिलमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यह प्लान भी कुल 900 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को कुल 7GB हाई स्पीड डेटा भी ऑफर करती है। यही नहीं, यूजर्स को Adobe Express का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। अगर, यूजर थोड़ा-बहुत डेटा भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस प्लान को चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें - 16999 रुपये में लॉन्च हुआ इन्वर्टर पर चलने वाला AC, कम बिजली में कमरा करेगा ठंडा