A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का दमदार WiFi प्लान, 300Mbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, साथ में फ्री TV और OTT

Airtel का दमदार WiFi प्लान, 300Mbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, साथ में फ्री TV और OTT

Airtel के पास 300Mbps की सुपरफास्ट इंटरनेट वाला WiFi प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, OTT ऐप्स और फ्री Live TV चैनल मिलेगा।

एयरटेल का वाई-फाई...- India TV Hindi
Image Source : AIRTEL एयरटेल का वाई-फाई प्लान

Airtel यूजर्स को 300Mbps की स्पीड में सुपरफास्ट ब्रॉडबैंड इंटरनेट ऑफर कर रहा है। एयरटेल के पास ऐसा प्लान है, जिसमें यूजर्स को सुपरफास्ट इंटरनेट के साथ-साथ Live TV चैनल और लोकप्रिय OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा भी ऑफर कर रहा है। पिछले कुछ महीने में भारत में वाई-फाई यानी ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्यां तेजी से बढ़ी है। अगर, आप भी अपने घर में सुपरफास्ट इंटरनेट चाहते हैं तो एयरटेल का यह प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Airtel का प्लान

भारती एयरटेल का यह WiFi प्लान 1,599 रुपये में आता है। यूजर्स को हर महीने इसके लिए 1599 रुपये और GST देना होगा। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा।

Image Source : Airtelएयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान

एयरटेल अपने इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Netflix, Apple TV, Amazon Prime Video, Jio Hotstar, Zee5, Airtel Xstream Play, Google One, Adobe Express जैसे OTT ऐप्स का बेनिफिट मिलेगा। वहीं, यूजर्स को इसके साथ 350 से ज्यादा Live TV चैनल का भी एक्सेस मिलेगा। कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को Airtel Xstream Box भी ऑफर कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स इन चैनल्स को एक्सेस कर पाएंगे।

तेजी से बढ़े इंटरनेट यूजर्स

TRAI की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्यां तेजी से बढ़ी है। इस समय भारत में कुल 1,065.88 मिलियन यानी 106.58 करोड़ लोग इंटरनेट यूज करते हैं। इनमें 1,002.27 मिलियन यानी 1 अरब लोग मोबाइल इंटरनेट यूज करते हैं। इसके अलावा 17.10 मिलियन (लगभग 17 लाख) यूजर्स FWA और 46.51 मिलियन यानी 4.65 करोड़ लोग वायर्ड ब्रॉडबैंड के जरिए इंटरनेट यूज कर रहे हैं। इस तरह भारत की कुल टेली-डेनसिटी 93.26% तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिलेगा Snapdragon का फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने किया कंफर्म