A
Hindi News टेक न्यूज़ Amazon पर इस दिन शुरू होगी Great Freedom Sale, 80% तक सस्ते मिलेंगे सामान

Amazon पर इस दिन शुरू होगी Great Freedom Sale, 80% तक सस्ते मिलेंगे सामान

Amazon पर भी जल्द ही फ्रीडम सेल शुरू होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन समेत कई होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम 80% तक सस्ते में मिलेंगे।

Amazon Great Freedom Sale- India TV Hindi Image Source : AMAZON अमेजन सेल

Flipkart के बाद Amazon ने भी अपने Freedom Sale की घोषणा कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज समेत कई आइटम सस्ते में मिलेंगे। प्राइम यूजर्स के लिए यह सेल 12 घंटे पहले लाइव हो जाएगा। इसमें यूजर्स को गोल्ड रिवॉर्ड्स, गिफ्ट कार्ड वाउचर्स, ट्रेंडिग डील्स, 8pm डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स मिलेंगे।

इस दिन शुरू होगी सेल

अमेजन पर यह सेल 31 जुलाई को दिन के 12 बजे शुरू होगी। प्राइम यूजर्स के लिए यह सेल आधी रात में यानी 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगी। SBI कार्ड से शॉपिंग करने पर यूजर्स को 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने इस सेल का मैक्रो पेज बनाया है, जहां सेल में मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दी गई है। इस सेल में गोल्ड रिवॉर्ड्स के तौर पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, गिफ्ट कार्ड वाउचर्स के जरिए 10% और बचाए जा सकेंगे।

इस महीने की शुरुआत में भी ई-कॉमर्स वेबसाइट ने Prime Day सेल का आयोजन किया था। इस सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन, टीवी, एसी, फ्रिज समेत होम अप्लायंस पर अच्छी डील्स ऑफर की गई थी। यह सेल केवल प्राइम यूजर्स के लिए था। अमेजन पर आयोजित होने वाली अगली सेल प्राइम यूजर्स के साथ-साथ आम यूजर्स के लिए भी होगी।

डील्स और ऑफर्स

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Bazaar सेगमेंट में फैशन और हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स पर 80% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। ट्रेंडिंग डील्स, 8pm डील्स और ब्लॉकबस्टर डील्स में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, टैबलेट्स, AC, फ्रिज समेत घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। साथ ही, कई प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज की भी सुविधा मिलेगी। 

इस सेल का अर्ली एक्सेस केवल प्राइम मेंबर्स को मिलेगा। अमेजन प्राइम मेंबरशिप की बात करें तो इसका शॉपिंग एडिशन प्लान 399 रुपये से शुरू होता है। 399 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 12 महीने यानी पूरे एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिल जाती है। वहीं, अमेजन प्राइम लाइट के लिए 799 रुपये ईयरली देना होगा। स्टैंडर्ड प्राइम मेंबरशिप का ईयरली प्लान 1,499 रुपये में आता है। मंथली प्लान की बात करें तो स्टैंडर्ड प्लान 299 रुपये महीने से शुरू होता है। 

यह भी पढ़ें -

Who-Fi: वाईफाई की दुनिया में आया नया खिलाड़ी, इस टेक्नोलॉजी ने सबकी बढ़ाई टेंशन, प्राइवेसी होगी खत्म!