A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की डेट आ गई, इस दिन से सस्ते मिलेंगे फोन, लैपटॉप, टीवी जैसे कई प्रोडक्ट्स

Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की डेट आ गई, इस दिन से सस्ते मिलेंगे फोन, लैपटॉप, टीवी जैसे कई प्रोडक्ट्स

अमेजन की तरफ से ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की डेट का ऐलान कर दिया गया है और इसमें आप भी कई प्रोडक्ट्स बेहद सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।

Amazon Great Republic day sale 2026- India TV Hindi
Image Source : AMAZON अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026

Amazon Great Republic day sale 2026: अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की भी तारीख सामने आ गई है और इस इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी साल की सबसे पहली बड़ी सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। ये 26 जनवरी से ठीक 10 दिन पहले यानी 16 जनवरी (शुक्रवार) से शुरू होने वाली है। आज इस बात का ऐलान कर दिया है। इसके लिए अमेजन पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है और इस पर आगामी बैंक डिस्काउंट और डील्स के बारे में झलक दी गई है। कंपनी कई इलेक्ट्रोनिक आइट्म्स जैसे कि स्मार्टफोन, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, पीसी, गेमिंग कंसोल, स्मार्ट ग्लासेस, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी और फ्रिज सहित कई स्मार्ट होम अप्लायंसेज को बेहद सस्ते दामों में डिस्काउंट प्राइज पर बेचने वाली है। 

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में मिलेगा 10 परसेंट का बैंक डिस्काउंट

इस ई-कॉमर्स दिग्गज ने ऐलान किया है कि अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के इस आगामी सेल इवेंट में कंपनी 10 परसेंट का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मुहैया कराएगी। इसके तहत एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 परसेंट की छूट मिलेगी। इसके साथ ही एसबीआई कार्ड होल्डर्स को ईएमआई ट्रांजेक्शन्स पर भी समान रकम का डिस्काउंट मिलेगा। 

Image Source : Amazonअमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026

अमेजन कई तरह की डील्स से भर-भरकर डिस्काउंट देगी

इस सेल इवेंट के दौरान कंपनी 8 पीएम डील्स, ट्रेंडिंग डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ब्लॉकबस्टर डील विद एक्सचेंज और टॉप 100 डील्स के जरिए ग्राहकों को भरपूर ऑप्शन देने वाली है कि वो आकर इनकी मदद से खरीदारी पर अच्छी सेविंग कर सकें। इसके अलावा इस पर प्राइस क्रेश स्टोर, फ्रीबी सेंट्रल, एक्सचेंज मेला और सेंपल मैनिया जैसे सेल इवेंट भी मिलेंगे। अमेजन पर इस सेल के दौरान डिस्काउंटेड प्राइस पर अमेजन कूपन भी मिलने वाले हैं।

तेजी से चेकआउट करने के लिए अमेजन की सलाह

अमेजन ने अपने कस्टमर्स को सलाह दी है कि वो ट्रांजेक्शन के दौरान तेजी से चेकआउट के लिए अपनी डेबिट-क्रेडिट कार्ड इंफॉरमेशन को पोर्टल पर ऐड कर लें। इसके अलावा कंपनी को अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को एक्टिवेट करना चाहिए और पीसी,लैपटॉप या ऐप में अपना डिलीवरी ऐड्रेस अपडेट कर लेना चाहिए। ध्यान दें कि अमेजन की तरफ से इस सेल की घोषणा कल फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल 2026 के ऐलान के बाद हुई है जो कि जनवरी के तीसरे हफ्ते से ही शुरू होगी लेकिन इसकी तारीख 17 जनवरी है।

ये भी पढ़ें

CES 2026: कारें सिर्फ चलेंगी नहीं खुद लेंगी फैसला, Nvidia के नए टूल से होगा सुपर एआई कमाल