1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अमेजन पर इस दिन शुरू होगी Summer Sale, स्मार्टफोन, टीवी, AC, फ्रिज सब मिलेंगे सस्ते

अमेजन पर इस दिन शुरू होगी Summer Sale, स्मार्टफोन, टीवी, AC, फ्रिज सब मिलेंगे सस्ते

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने अपनी Summer Sale की डेट अनाउंस कर दी है। इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एसी समेत कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डील ऑफर की जाएगी।

Amazon Summer Sale- India TV Hindi
Image Source : AMAZON INDIA अमेजन समर सेल

Amazon ने अपने Great Summer Sale की डेट अनाउंस कर दी है। ई-कॉमर्स कंपनी की इस अपकमिंग सेल में स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एसी, टैबलेट आदि की खरीद पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने बैंक ऑफर रिवील कर दिए हैं। साथ ही, कई ब्रांड के फोन पर मिलने वाली डील भी रिवील कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के अलावा कस्टमर्स को फैशन एवं अन्य प्रोडक्ट्स पर भी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा।

अमेजन पर यह सेल 8 मई को शुरू होगी। प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलेगा। इस सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट, एसी, फ्रिज आदि की खरीद पर बैंक ऑफर्स के अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल सकता है। प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस के साथ-साथ एक्सक्लूसिव डिस्काउंट, कैशबैक और अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

मिलेंगे ये बैंक ऑफर्स

ई-कॉमर्स कंपनी ने घोषणा की है कि HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ईजी EMI का लाभ मिलेगा। ग्राहकों को 10% तक का इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिलेगा, जिसमें 9 रुपये डेली खर्च करके प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं। वहीं, प्राइम यूजर्स को 2 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 3% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं, Amazon Pay ICICI Bank कार्ड से प्रोडक्ट खरीदने पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। वहीं, कुछ प्रोडक्ट्स पर 1,250 रुपये से 2,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा। खास तौर पर स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेज की खरीद पर अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने कई शुरुआती डील्स भी टीज करनी शुरू कर दी है।

स्मार्टफोन पर ऑफर

अमेजन सेल में iPhone 16 को 60,000 रुपये की प्राइस रेंज में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल यह फोन 69,900 रुपये की कीमत में लिस्ट की गई है।

कंपनी ने Samsung Galaxy S25 Ultra की डील रिवील कर दी है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। यह फोन 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

iQOO 15R को 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। आईकू का यह गेमिंग फोन 53,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें - Ai+ Pulse 2 Review: 8000 रुपये से कम में 6000mAh बैटरी वाला फोन, बेसिक यूज के लिए अच्छा ऑप्शन