1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon पर फेस्टिवल सेल से पहले शुरू हुई नई Sale, 40% तक सस्ते मिल रहे स्मार्टफोन और TV

Amazon पर फेस्टिवल सेल से पहले शुरू हुई नई Sale, 40% तक सस्ते मिल रहे स्मार्टफोन और TV

Amazon पर 23 सितंबर को साल की सबसे बड़ी फेस्टिवल सेल आयोजित की जाएगी। कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स पर अर्ली डील्स ऑफर की है। OnePlus, iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन से लेकर Smart TV की खरीद पर 40 से 80% तक बचाए जा सकते हैं।

Amazon Sale- India TV Hindi
Image Source : AMAZON अमेजन सेल

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की डेट कंपनी ने रिवील कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। इस फेस्टिवल सेल से पहले कंपनी ने 13 सितंबर से नई सेल की शुरुआत कर दी है। Amazon फेस्टिवल सेल की अर्ली डील्स शुरू की गई है, जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर 80% तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस साल यूजर्स को अमेजन पर AI पावर्ड शॉपिंग एक्सीपिरियंस करने को मिलेगा। अमेजन प्राइम यूजर्स के लिए डील्स का एक्सेस 24 घंटे पहले मिलेगा।

प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन पर स्पेशल Prime धमाका ऑफर मिलेगा, जिसमें प्राइम यूजर्स को खास डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि अमेजन पर इस साल फेस्टिवल सेल में 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स को सबसे कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा Samsung, Apple, OnePlus, iQOO जैसे ब्रांड्स के नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन पर भी 40% तक का डिस्काउंट मिलेगा।

स्मार्टफोन पर अर्ली डील्स

  • OnePlus Nord CE 4 की अर्ली डील्स रिवील कर दी गई है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह मिड बजट फोन 18,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 5500mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • iQOO Z10 Lite 5G को अर्ली डील्स में 10,998 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। यह फोन 6000mAh की बैटरी, 6.74 इंच के डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Smart TV पर अर्ली डील्स

अमेजन पर QLED, Mini LED, OLED 4K स्मार्ट टीवी को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। कई ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ 20,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा AI इनेबल्ड PC की खरीद पर 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

Amazon, Flipkart पर इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल, आ गई डेट