1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Prime Day Sale की डील्स हुई रिवील, सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, जानें ऑफर

Amazon Prime Day Sale की डील्स हुई रिवील, सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, जानें ऑफर

Amazon ने 4 जुलाई से शुरू होने वाली Prime Day Sale की डील्स रिवील कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल अगले तीन दिनों तक चलेगी। सेल में कई प्रोडक्ट्स की खरीद पर तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा।

Amazon Prime Day Sale- India TV Hindi
Image Source : AMAZON अमेजन प्राइम डे सेल

Amazon ने 4 जुलाई से शुरू होने वाली Prime Day Sale की डील्स रिवील कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने प्राइम डे सेल के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट पर Samsung, OnePlus, iQOO, Redmi, Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स रिवील कर दी है। अपकमिंग सेल में इन कंपनियों के स्मार्टफोन काफी सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। वहीं, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी आदि की खरीद पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा।

स्मार्टफोन पर ऑफर

  • OnePlus 15R को इस सेल में 55,999 रुपये की शुरुआती कीमत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की कीमत 68,999 रुपये से शुरू होती है। फोन की खरीद पर 13,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। यह फोन 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
  • OnePlus 13 की कीमत में जबरदस्त कटौती की गई है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसे भारत में 72,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।
  • iQOO Z11x 5G को इस सेल में 9,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह मिड बजट गेमिंग फोन 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • Redmi A7 Pro 5G को इस सेल में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इस फोन की कीमत 15,999 रुपये है।
  • Realme Narzo 100 Lite 5G को इस सेल में 14,249 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। यह फोन 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलता है।
  • iQOO 15R को भी इस सेल में 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। यह फोन 53,999 रुपये में आता है।

इन फोन पर तगड़ी डील्स

अमेजन ने iPhone 17 Pro की डील भी रिवील कर दी है। एप्पल के इस आईफोन को 1 लाख से ज्यादा प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 1,34,900 रुपये है। वहीं, हाल में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 को भी अमेजन पर शुरू होने वाली सेल में काफी सस्ते में घर ला सकते हैं। इसके अलावा 4 जुलाई को कंपनी अपने हाल में लॉन्च हुए फोन Samsung Galaxy M47 और OnePlus N6 को भी पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

अमेजन पर यह से 4 जुलाई रात 12 बजे से लेकर 6 जुलाई रात 11:59 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें प्राइम मेंबर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट हर खरीदारी पर ऑफर किया जाएगा। यही नहीं, नो-कॉस्ट EMI समेत कई तरह के बैंक ऑफर्स मिलेंगे। साथ ही, पुराने हो चुके स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर में बेचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Samsung ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला फोन, 4 जुलाई को पहली सेल

(डिसक्लेमर - सेल में मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)