A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 5499 रुपये में मिल रहा LED Smart TV, अमेजन की नई सेल में ऑफर्स की बारिश

5499 रुपये में मिल रहा LED Smart TV, अमेजन की नई सेल में ऑफर्स की बारिश

Amazon Summer Sale में LED Smart TV की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 5499 रुपये की शुरुआती कीमत में स्मार्ट टीवी मिल रहा है।

Smart TV Offer, Amazon Sale- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH स्मार्ट टीवी पर ऑफर

Amazon पर शुरू हुई Summer Sale में स्मार्ट टीवी की खरीद पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है। HD रेडी LED Smart TV को आप महज 5,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। वहीं, 10,000 रुपये से कम प्राइस में कई ब्रांड Smart TV ऑफर कर रहे हैं। स्मार्ट टीवी की कीमत में 50% तक की कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 8 मई से लेकर 13 मई के बीच चलेगी।

Kodak QLED Smart TV

कैमरा बनाने वाली कंपनी कोडक का 32 इंच वाला QLED Smart TV महज 8,799 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत में 54% की बड़ी कटौती की गई है। यह टीवी Linux प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें पहलेसे ही Jio Hotstar, YouTube, Amazon Prime Video, Sony LIV, Zee5 जैसे OTT ऐप्स इंस्टॉल्ड हैं। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5% का कैशबैक भी मिलेगा।

Skylive बेजल-लेस स्मार्ट Android TV

अमेजन सेल में इस स्मार्ट टीवी को 7,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत में 36% का प्राइस कट किया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह LED पैनल के साथ आता है। इसमें क्वॉड कोर प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही, यह टीवी 20W के स्पीकर के साथ आता है। 

Uniboom Optima

यह स्मार्ट टीवी 24 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। इसमें HD Smart LED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसके अलावा 30W का स्पीकर भी इसमें दिया गया है। इसे 6,990 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। इसकी कीमत में 71% की कटौती की गई है।

VW Smart TV

यह 24 इंच का LED Smart TV महज 5,499 रुपये में आता है। इसकी कीमत में 50% की कटौती की कई है। फीचर्स की बात करें तो यह गूगल एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर काम करता है। साथ ही, इसमें बेजल लेस डिजाइन दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 11 में मिलेगा Nothing वाला ये खास फीचर, नई लीक ने फैंस को दिया 'सरप्राइज'