A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple Event 2025: iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और Pro Max हुए पेश, जानें इवेंट की हर डिटेल

Apple Event 2025: iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और Pro Max हुए पेश, जानें इवेंट की हर डिटेल

Apple Event 2025 : आईफोन 17 सीरीज आज भारत समेत ग्लोबली लॉन्च हो गई है। इस सीरीज में चार मॉडल - iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पेश हुए हैं।

iPhone Air- India TV Hindi
Image Source : APPLE आईफोन एयर

Apple Event 2025 Live: एप्पल का 'Awe Dropping' आज यानी 9 सितंबर को आयोजित किया गया। इस इवेंट में कंपनी ने अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में iPhone 17 के अलावा iPhone Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max लॉन्च हुए हैं। इस साल लॉन्च होने वाली आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल 256GB की शुरुआती स्टोरेज वेरिएंट के साथ आते हैं। 

iPhone 17 Series में क्या है खास?

इस बार कंपनी ने अपना Plus मॉडल पेश नहीं किया है। इसकी जगह एप्पल iPhone Air उतारा गया है, जो कंपनी का अब तक का सबसे पतला आईफोन है। iPhone 17 और iPhone Air के अलावा कंपनी ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी लॉन्च किया है। iPhone 17 का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 की तरह ही है। वहीं, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के डिजाइन में बदलाव किया गया है।

Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 भी हुए पेश

एप्पल के इस इवेंट में वॉच सीरीज 11 के साथ-साथ प्रीमियम वॉच अल्ट्रा 3 भी पेश हुई है। कंपनी ने अपने एप्पल वॉच में बड़ा अपग्रेड किया है। इसके हेल्थ फीचर्स में नए सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा Watch SE (2025) भी पेश की गई है। साथ ही, एप्पल ने AirPods Pro की नई जेनरेशन भी लॉन्च की है।

Live updates : Apple Event 2025

  • 11:55 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    कब से खरीद पाएंगे नए iPhone?

    iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro को 12 सितंबर सुबह 5:30 बजे से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल 19 सितंबर से शुरू होगी।

  • 11:53 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro की कीमत

    iPhone 17 Pro को 1,099 डॉलर की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर है।

  • 11:45 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 और iPhone Air की कीमत और उपलब्धता

    iPhone 17 को 799 डॉलर और iPhone Air को 999 डॉलर की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। ये दोनों फोन 256GB के शुरुआती वेरिएंट में आते हैं। इनकी सेल 19 सितंबर से शुरू होगी।

  • 11:41 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 Pro सीरीज में मिलेगा सबसे दमदार प्रोसेसर

    iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में दमदार A19 Pro Bionic चिपसेट दिया गया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे तगड़ा प्रोसेसर है।

  • 11:27 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    नए डिजाइन के साथ पेश हुआ iPhone 17 Pro

    iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro को नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने iPhone 11 Pro सीरीज के बाद पहली बार अपने प्रो मॉडल के डिजाइन में बदलाव किया है।

  • 11:15 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone Air हुआ पेश, अब तक का सबसे पतला आईफोन

    एप्पल ने iPhone Air पेश कर दिया है। नई डिजाइन के साथ पेश हुए इस मॉडल को ड्यूरेबल बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला आईफोन है।

  • 11:10 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 में मिलेगा 48MP का कैमरा

    iPhone 17 में नया 3nm वाला A19 Bionic चिप मिलता है। इसे 48MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ पेश किया गया है। इसमें 18MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

  • 11:03 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 सीरीज हुई पेश, लॉन्च हुए 4 नए मॉडल

    iPhone 17 सीरीज पेश हो गई है। एप्पल की यह नई सीरीज 4 नए मॉडल के साथ आती है। एप्पल iPhone 17 का डिजाइन पिछले साल आए iPhone 16 की तरह है। इसे 5 नए कलर में पेश किया गया है।

  • 10:58 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    Apple Watch 3 Ultra हुई पेश, मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले

    एप्पल की नई वॉच अल्ट्रा 3 को पेश कर दिया गया है। यह एप्पल की की अब तक लॉन्च हुई सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है। इसमें मोस्ट एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। साथ ही, यह एप्पल इंटेलिजेंस से लैस है।

  • 10:51 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    Apple Watch Series 11 हुई पेश, पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड

    एप्पल ने अपनी प्रीमियम वॉच 11 सीरीज को पेश किया है। इस नई स्मार्ट वॉच सीरीज को कई बड़े अपग्रेड मिलेंगे। यह प्रीमियम वॉच सीरीज 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होने वाला एप्पल की पहली वॉच सीरीज है।

  • 10:37 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    AirPods Pro की नई जेनरेशन पेश

    एप्पल इवेंट में कंपनी ने AirPods Pro 3 पेश किया है। इस नई एयर पॉड्स सीरीज में स्पैटियल म्यूजिक एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें पिछली जेनरेशन के मुकाबले दो गुना बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलेगा।

  • 10:32 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    एप्पल का इवेंट शुरू, टिम कुक पेश कर रहे कीनोट

    एप्पल का सालाना इवेंट शुरू हो गया है। एप्पल इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज समेत Apple Watch 11 Series और Apple Watch Ultra 3 पेश की जाएगा। टिम कुक ने इवेंट का कीनोट पढ़ना शुरू कर दिया है।

  • 10:12 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 सीरीज की उल्टी गिनती शुरू

    iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महज कुछ मिनटों में एप्पल सीईओ टिम कुक एप्पल इवेंट का कीनोट शेयर करेंगे। नई आईफोन 17 सीरीज में पिछले साल के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे।

  • 9:57 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 Air नहीं iPhone Air होगा लॉन्च?

    एप्पल इवेंट में कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करेगी। इस सीरीज में iPhone 17 Air को भी पेश किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को iPhone Air के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

  • 9:33 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    Apple Watch Ultra 3 में होंगे कई बड़े अपग्रेड्स

    iPhone 17 सीरीज के साथ एप्पल की प्रीमियम Watch 11 सीरीज भी पेश होगी। वहीं, कंपनी अपने Watch Ultra के तीसरे जेनरेशन को भी लॉन्च करेगी। इसमें कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें नए हेल्थ फीचर्स जोड़ने वाली है।

  • 8:47 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    Apple Event का काउंटडाउन शुरू, जल्द लॉन्च होगी iPhone 17 Series

    एप्पल आईफोन 17 सीरीज के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। एप्पल की ये नई आईफोन 17 सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। iPhone 17 सीरीज का लॉन्च इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा।

  • 8:15 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max की कितनी होगी कीमत?

    iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत लॉन्च से पहले सामने आई है। एप्पल के ये नए फोन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 सीरीज के मुकाबले महंगे हो सकते हैं। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,24,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत1,64,900 रुपये हो सकती है।

  • 7:52 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 Pro Max में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

    iPhone 17 Pro Max में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह आईफोन 6.9 इंच के बड़े XDR OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा एक टेलीफोटो लेंस होगा, जिसके सेंसर को 12MP के 48MP में अपग्रेड किया जा सकता है। फोन में 5,100mAh की दमदार बैटरी दिए जानें की संभावना है।

  • 7:30 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iOS 26 की रिलीज टाइमलाइन हुई लीक

    iPhone 17 सीरीज के साथ iOS 26 के रोल आउट की भी घोषणा Apple Event में हो सकती है। इस नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को जल्द ही कई पुराने आईफोन के लिए रिलीज किया जा सकता है।

  • 6:59 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 के कैमरा में बड़ा अपग्रेड

    एप्पल की नई सीरीज के कैमरा में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। iPhone 17 में 48MP के डुअल रियर कैमरा के साथ-साथ 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 

  • 6:32 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 16 के मुकाबले iPhone 17 होगा पतला

    iPhone 17 में पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 के मुकाबले पतले डिजाइन के साथ आएगा। इसमें 6.3 इंच का प्रो मोशन OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

  • 6:03 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 Air का डिजाइन हुआ रिवील

    एप्पल इस साल iPhone 17 सीरीज में एक नया मेंबर जोड़ने वाला है। यह नया मॉडल iPhone 17 Air के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसका CAD रेंडर सामने आया है, जिसमें इसका डिजाइन रिवील हुआ है। आईफोन 17 एयर के बैक में iPhone 16e की तरह सिंगल कैमरा दिया जा सकता है।

  • 5:44 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    एप्पल स्टोर की वेबसाइट हुई डाउन

    iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने से पहले एप्पल के ऑनलाइन स्टोर की वेबसाइट डाउन हो गई है। हर साल की तरह इस साल भी एप्पल अपने स्टोर से कुछ पुराने मॉडल हटा सकता है।

  • 5:17 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 Plus नहीं होगा लॉन्च

    आज कंपनी नई iPhone 17 सीरीज में Plus मॉडल को लॉन्च नहीं कर सकती है। इसकी जगह iPhone 17 Air को पेश किया जा सकता है। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, प्लस मॉडल की डिमांड यूजर्स के बीच नहीं होने की वजह से कंपनी ने ये बड़ा फैसला लिया है।

  • 5:05 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 17 की भारत में कितनी होगी कीमत?

    iPhone 17 सीरीज के बारे में पिछले काफी समय से जानकारियां सामने आ रही थी। पिछले दिनों इस सीरीज के सभी मॉडल की कीमत भी लीक हुई है। iPhone 17 को भारत में 84,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। iPhone 16 को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

  • 4:51 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    Apple Event 2025 का काउंटडाउन शुरू, iPhone 17 सीरीज की दिखेगी पहली झलक

    Apple के 'Awe Dropping' इवेंट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। जल्द ही, नई iPhone 17 सीरीज पेश की जाएगी। एप्पल फैंस नई आईफोन 17 सीरीज को लेकर बेहत उत्साहित हैं। एप्पल का यह इवेंट रात भारतीय समय के अनुसार 10:30 बजे शुरू होगा। एप्पल के CEO टिम कुक कीनोट में नई आईफोन 17 सीरीज के साथ-साथ, एप्पल वॉच और वॉच अल्ट्रा की घोषणा कर सकते हैं।