A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple के लाखों डिवाइस का पूरी तरह बदल जाएगा एक्सपीरियंस, मिलेगा Google वाला ये खास फीचर

Apple के लाखों डिवाइस का पूरी तरह बदल जाएगा एक्सपीरियंस, मिलेगा Google वाला ये खास फीचर

Apple के लाखों डिवाइस में जल्द बड़ा अपडेट आने वाला है। यह यूजर्स के एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल देगा। iPhone, iPad और Mac डिवाइसेज में यूजर्स को गूगल वाला खास फीचर मिलने लगेगा।

Apple update- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एप्पल के डिवाइसेज में बड़ा अपडेट

Apple के लाखों iPhone, iPad, Mac डिवाइसेज में जल्द बड़ा बदलाव दिखने वाला है। कंपनी इन डिवाइसेज के लिए नया अपडेट रोल आउट करने वाली है, जो यूजर का एक्सपीरियंस बदल देगा। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने इसकी तैयारी कर ली है। इस साल आयोजित होने वाले डेवलपर्स कांफ्रेंस (WWDC 2026) में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। खास तौर पर एप्पल के Safari वेब ब्राउजर में Google Chrome वाले कुछ फीचर्स इंटिग्रेट किए जा सकते हैं।

मिलेगा गूगल क्रोम वाला ये फीचर

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन अपने पिछले वीकली न्यूजलेटर में लिखते हैं कि एप्पल ने Safari में नया ऑटोमैटिक ग्रुपिंग टैब टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इसे अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट यानी iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 के साथ रोल आउट किया जा सकता है। यह ग्रुपिंग टैब फीचर गूगल क्रोम के ग्रुपिंग टैब फीचर की तरह ही काम करेगा, जिसमें वेब ब्राउजर में ओपन किए गए कई टैब्स को एक ग्रुप में जोड़ा जा सकेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, सफारी ब्राउजर का यह नया फीचर यूजर्स को वेब ब्राउजर में ओपन किए गए टैब्स को मैनेज करने की आजादी देगा। यूजर्स अपने हिसाब से टैब्स को एक साथ ग्रुप या फिर स्प्लिट कर पाएंगे। इसके अलावा सफारी ब्राउजर के टैब नेविगेशन को भी रिवैम्प किया जाएगा। यूजर्स आसानी से मैनुअल और ऑटोमैटिक ग्रुप्स में टूगल कर पाएंगे।

AI बेस्ड फीचर होगा इंटिग्रेट

एप्पल के अपकमिंग ग्रुपिंग टैब वाले फीचर को हाल ही में लीक हुए कोड में देखा गया है। कंपनी एआई टूल की मदद से इस फीचर को वेब ब्राउजर में मर्ज कर सकती है। यह एआई बेस्ड फीचर यूजर के ब्राउजर में ओपन किए गए टैब्स  को ऑटोमैटिकली ग्रुप करने में मदद करेगा। इसके अलावा कंपनी VisionOS 27 को भी अपग्रेड करने की तैयारी में है। AR/VR हेडसेट के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। इसके कई बग्स को अपकमिंग अपडेट में फिक्स किया जाएगा। साथ ही, इसमें नया AI बेस्ड एडिटिंग टूल दिया जाएगा। वहीं, यह अपग्रेडेड Siri के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें - 13 मई को भारत में लॉन्च होगा Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन, Samsung की बढ़ी टेंशन