A
Hindi News टेक न्यूज़ Apple का महंगा iPhone बना 'सिरदर्द', लॉन्च के कुछ महीने में ही यूजर्स हुए परेशान

Apple का महंगा iPhone बना 'सिरदर्द', लॉन्च के कुछ महीने में ही यूजर्स हुए परेशान

Apple iPhone Air के नेटवर्क मॉडम में आई दिक्कत को कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया है। एप्पल का यह आईफोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। iPhone Air के C1x मॉडल में आई दिक्कत की वजह से यूजर्स के फोन में मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहे हैं।

iPhone Air- India TV Hindi Image Source : APPLE STORE आईफोन एयर के मॉडम में दिक्कत

Apple के पिछले साल लॉन्च हुए प्रीमियम iPhone Air में बड़ी खराबी ने यूजर्स की परेशानी बढ़ा दी है। एप्पल के इस सबसे पतले आईफोन में लॉन्च के कुछ महीने में ही दिक्कत आने लगी है। कई यूजर्स ने इसके हार्डवेयर में आई दिक्कत को लेकर रिपोर्ट किया है। एप्पल ने पिछले साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज के साथ इस पतले आईफोन को लॉन्च किया था। यूजर्स ने इसके C1x मॉडम में दिक्कत को रिपोर्ट किया है।

नेटवर्क मॉडम में आई दिक्कत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि iPhone Air में उसे नो नेटवर्क की दिक्कत आ रही है। वहीं, कुछ यूजर्स का iPhone Air काम नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया कि डायग्नोस्टिक टेस्ट करने पर फोन के हार्डवेयर में दिक्कत का पता चला। इसमें कहा गया कि iPhone Air में इस्तेमाल हुआ नेटवर्क वाला C1x मॉडम फेल हो गया है। यूजर्स को इसके कंपोनेंट्स को चेक करने के लिए कहा गया।

Image Source : Redditआईफोन एयर में दिक्कत

iPhone Air में iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। यह कंपनी का पहला आईफोन है, जो बिना किसी फिजिकल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें यूजर्स को दो eSIM लगाने का ऑप्शन मिलता है। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि वो दो अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर्स के eSIM इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन कोई भी काम नहीं कर रहा था। ऐसा किसी हार्डवेयर में दिक्कत की वजह से हो सकता है।

Apple ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

Apple की तरफ से फिलहाल इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone Air फिलहाल वारंटी में ही होगा और Apple Care+ प्रोग्राम की तरह प्रोटेक्टेड होगा। ऐसे में अगर किसी यूजर को फोन में इस तरह की दिक्कत आती है, तो वो एप्पल के सपोर्ट से कनेक्ट कर सकते हैं। फोन वारंटी में होने की वजह से इसमें आई ये दिक्कत फ्री में दूर हो सकती है।

Apple ने पिछले साल iPhone Air को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने A19 Pro Bionic चिपसेट के साथ-साथ C1x मॉडम यूज किया था। यह कंपनी का पहला आईफोन है, जिसमें C1x मॉडम इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले iPhone 16e में कंपनी ने C1 मॉडम का इस्तेमाल किया ता। इस फोन के बैक में 48MP का कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है। यह आईफोन 256GB, 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत धड़ाम, 30000 रुपये तक की बंपर कटौती, जानें ऑफर