A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple ने iPhone की प्राइस में लॉन्च किया AirPod Max 2, मिलते हैं AI वाले खास फीचर्स

Apple ने iPhone की प्राइस में लॉन्च किया AirPod Max 2, मिलते हैं AI वाले खास फीचर्स

Apple AirPod Max 2 भारत में लॉन्च हो गया है। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी ने 5 साल के बाद अपने ओवर-ईयर हेडफोन का दूसरा मॉडल उतारा है। पहला मॉडल 2021 में लॉन्च हुआ था। एप्पल के इस हेडफोन में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Air Pod Max 2- India TV Hindi
Image Source : APPLE एयरपॉड मैक्स 2

Apple ने भारत में ओवर-ईयर हेडफोन का नया मॉडल उतारा है। एप्पल के इस AirPods Max 2 की कीमत कंपनी ने iPhone की रेंज में रखी है। यह नया हेडफोन कंपनी ने AirPods Max की लॉन्चिंग के 5 साल बाद पेश किया है। इतने लंबे गैप के बाद लॉन्च हुए इस हेडफोन में कंपनी ने नया H2 चिप इस्तेमाल किया है। साथ ही, इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपैरेंसी मोड्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

iPhone जितनी है कीमत

एप्पल के इस नए लॉन्च हुए AirPods Max 2 में कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इस नए लॉन्च हुए हेडफोन में कम्प्यूटेशनल ऑडियो कैपेबिलिटीज दी गई है। इस प्रीमियम हेडफोन की भारत में कीमत 67,900 रुपये है। हाल ही में iPhone 17e को कंपनी ने इससे सस्ते में भारतीय बाजार में उतारा है। इस ओवर-ईयर हेडफोन को 5 कलर ऑप्शन्स- ब्लू, मिडनाइनट, ऑरेंज, पर्पल और स्टारलाइट में पेश किया गया है। इसका प्री-ऑर्डर 25 मार्च को एप्पल के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होगा। वहीं, इसे अगले महीने डिलीवर किया जाएगा।

AirPods Max 2 के फीचर्स

एप्पल के इस प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन में नया H2 चिप मिलता है, जो H1 के मुकाबले ज्यादा दमदार है। इसमें पुराने मॉडल के मुकाबले प्रभावी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलता है। इस हेडफोन में नया हाई डायनैमिक रेंज (HDR) एम्प्लिफायर दिया गया है, जिसकी वजह से बेहतर साउंड क्वालिटी मिलती है। साथ ही, बेस रिस्पॉन्स को भी इंप्रूव किया गया है। इस हेडफोन को USB Type C के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

लाइव ट्रांसलेशन फीचर

यह हेडफोन 24-बिट साउंड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें पर्सनलाइज्ड स्पैटियल ऑडियो और डायनैमिक हेड ट्रैकिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें कन्वर्सेशनल अवेयरनेस, सराउंडिंग नॉइज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। क्रिएटर्स के लिए इस हेडफोन में लाइव ट्रांसलेशन फीचर मिलता है। यह हेडफोन Apple Intelligence से लैस है। इस हेडफोन में स्टूडियो क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर मिलता है।

20 घंटे का बैटरी बैकअप

कंपनी का दावा है कि एप्पल के इस ओवर-ईयर हेडफोन में 20 घंटे का बैटरी बैकअप दिया गया है। इसमें कंपनी ने 100% रिसाइकिल्ड मटीरियल का यूज किया है। इसमें वॉल्यूम कंट्रोल के लिए डिजिटल क्राउन दिया गया है, जिसे टच करते ही वॉल्यूम को कम या ज्यादा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus Nord 6 की लॉन्चिंग कंफर्म, कंपनी ने जारी किया टीजर, मिलेगी 9000mAh की बैटरी