Apple ने भारत में अपना सबसे सस्ता मैकबुक लॉन्च कर दिया है। आईफोन बनाने वाली कंपनी का यह लैपटॉप 13 इंच के लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और दमदार A18 Pro Bionic चिपसेट पर काम करता है। एप्पल ने इस प्रोसेसर के साथ iPhone 16 Pro पेश किया ता। इस लैपटॉप में मैजिक की-बोर्ड और मल्टीटच ट्रैकपैड का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसमें बायोमैट्रिक प्रोटेक्शन फीचर भी दिया गया है।
कितनी है कीमत?
Apple MacBook Neo को भारत में 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसके 8GB RAM + 512GB वाले मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है। एप्पल का यह लैपटॉप पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 से भी सस्ता है, जिसे कंपनी ने 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।
एप्पल का यह मैकबुक स्टूडेंट्स को 10,000 रुपये सस्ते में मिलेगा। इसे भारत में Blush, Citrus, Indigo और Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में इसका प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। इसे 11 मार्च को एप्पल के आधिकारिक स्टोर और वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Apple MacBook Neo के फीचर्स
यह मैकबुक 13 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। इसमें कंपनी ने लिक्विड रेटिना IPS डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है, जिसका रेजलूशन 2408 x 1506 पिक्सल है। इसके अलावा लैपटॉप में मैजिक की-बोर्ड और ट्रैकपैड का सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप एप्पल के A18 Pro Bionic चिपसेट पर काम करता है और इसमें लेटेस्ट macOS Tahoe ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 1080p का HD वेबकैम है। साथ ही, इसमें डुअल माइक, वॉइस आइसोलेशन, डॉल्वी एटमस और स्पैटियल ऑडियो जैसे फीचर्स मिलेंंगे।
इसमें 8GB रैम के साथ 256GB और 512GB का SSD स्टोरेज मिलता है। यह मैकबुक 36.5W के बैटरी और 20W के USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह WiFi 6E, Bluetooth 6 जैसे वायरलेस फीचर के साथ आता है। वहीं, इसमें USB 3.0 Type C, USB 2.0 Type C जैसे पोर्ट्स मिलते हैं। इसके साथ 4K रेजलूशन वाला डिस्प्ले आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - iPhone 17e Vs iPhone 16e: एप्पल के नए लॉन्च हुए सस्ते आईफोन में क्या है खास, जानें