A
Hindi News टेक न्यूज़ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे के बाद इस शहर में खुलेगा Apple का नया Store, जानें कब होगी ओपनिंग

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे के बाद इस शहर में खुलेगा Apple का नया Store, जानें कब होगी ओपनिंग

Apple भारत में अपने रिटेल स्टोर को एक्सपेंड करने वाला है। कंपनी जल्द ही भारत में एक और नया रिटेल स्टोर ओपन करने वाली है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू और नोएडा के बाद हैदराबाद में नया स्टोर ओपन किया जा सकता है।

Apple Store- India TV Hindi Image Source : APPLE WEBSITE एप्पल का नया फिजिकल स्टोर

Apple भारत में अपने रिटेल स्टोर को एक्सपेंड करने वाला है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे और नोएडा के बाद दक्षिण भारतीय शहर में अपना नया फिजिकल स्टोर ओपन कर सकती है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, एप्पल का भारत में यह छठा स्टोर होगा। इसे हैदराबाद में ओपन किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी गुरुग्राम में भी अपना फिजिकल स्टोर ओपन कर सकती है। यह दिल्ली-NCR का तीसरा रिटेल स्टोर हो सकता है।

हैदराबाद में ओपन होगा अगला एप्पल स्टोर

Apple की वेबसाइट पर दी गई जॉब लिस्टिंग से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने अगले फिजिकल स्टोर के लिए हायरिंग कर रही है। लिस्टिंग में हैदराबाद के नए स्टोर के लिए कई ओपनिंग है, जो दर्शाता है कि कंपनी इस साल भारत में और नए स्टोर ओपन करने की तैयारी में है। जॉब लिस्टिंग में गुरुग्राम का भी नाम शामिल है, ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि गुरुग्राम में भी एप्पल का रिटेल स्टोर ओपन किया जा सकता है।

कई रोल्स के लिए है जॉब ओपनिंग

एप्पल की वेबसाइट के मुताबिक, हैदराबाद के स्टोर के लिए मैनेजर, सीनियर मैनेजर और स्टोर लीडर समेत कई टेक्निकल रोल्स के लिए ओपनिंग है। इसके अलावा एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कंफर्म किया है कि मुंबई में एक और रिटेल स्टोर ओपन किया जाएगा। हालांकि, इन नए एप्पल स्टोर की ओपनिंग कब होगी, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एप्पल साल की पहली तिमाही में अपना यह स्टोर ओपन किया जा सकता है।

भारत तेजी से बढ़ता हुआ बाजार

Apple के लिए भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। कंपनी ने अपना पहला रिटेल स्टोर अप्रैल 2023 में ओपन किया था। मुंबई के बाद कंपनी ने अप्रैल में ही दिल्ली में अपना दूसरा रिटेल स्टोर ओपन किया था। पिछले साल कंपनी ने तीन रिटेल स्टोर ओपन किए हैं, जिन्हें बेंगलुरू, पुणे और नोएडा में ओपन किया गया है। एप्पल के iPhone की भारत में तेजी से डिमांड बढ़ी है। कंपनी ने चीनी ब्रांड्स को छोड़ते हुए पिछले साल भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा जंप किया है। एप्पल टॉप-5 ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।

एप्पल भारत को चीन के वैकल्पिक बाजार के तौर पर देख रहा है। यहां रिटेल स्टोर ओपन करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग पर भी फोकस किया जा रहा है। मौजूदा सरकार के मेक इन इंडिया इनिशिएटिव की वजह से कंपनी अपने iPhone के लगभग सभी मॉडल भारत में असेंबल कर रहा है। भारत में बने आईफोन ग्लोबली एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - WhatsApp में आ रहा Instagram वाला ये खास फीचर, पसंदीदा लोगों को दिखेगा आपका स्टेटस