A
Hindi News टेक न्यूज़ एप्पल छीन सकता है सैमसंग की बादशाहत, बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ब्रांड

एप्पल छीन सकता है सैमसंग की बादशाहत, बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ब्रांड

iPhone 17 सीरीज की रिकॉर्डतोड़ बिक्री की वजह से एप्पल एक बार फिर से दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग ब्रांड बनने वाला है। कंपनी का साल-दर-साल ग्रोथ डबल डिजिट में रहने की उम्मीद है।

apple, iphone 17 pro- India TV Hindi Image Source : INDIA TV आईफोन 17 प्रो

एप्पल एक बार फिर से सैमसंग की बादशाहत की चुनौती देने को तैयार है। आईफोन बनाने वाली कंपनी जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बन जाएगा। पिछले एक दशक से सैमसंग के पास दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी का ताज था। हाल में आई काउंटरप्वाइंट की नई रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद आईफोन की सेल में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। ग्लोबली आईफोन 17 सीरीज की भारी डिमांड देखी गई है।

नई आईफोन 17 सीरीज का जलवा

iPhone 17 सीरीज को इस साल सितंबर में लॉन्च किया गया है। यह नई आईफोन सीरीज अमेरिका ही नहीं ग्लोबली हिट रही है और दुनियाभर में इसकी भारी डिमांड है। रिपो्ट के मुताबिक, इसकी वजह से एप्पल का साल-दर-साल ग्रोथ डबल डिजिट में पहुंच गया है। ज्यादातर यूजर्स प्रीमियम आईफोन में अपग्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन में आई नरमी का असर आईफोन की बिक्री पर देखने को मिला है।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का साल-दर-साल ग्रोथ 2025 में 10% रहने का अनुमान है, जो सैमसंग के 4.7% के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। वहीं, ग्लोबल ओवरऑल स्मार्टफोन मार्केट 2025 में 3.3% तक एक्सपेंड होने वाला है। एप्पल का मार्केट शेयर 19.4% रहने का अनुमान है। 2011 के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब एप्पल सैमसंग की बादशाहत को खत्म करेगा और नंबर 1 की पोजीशन हासिल करेगा।

यूजर्स तेजी से कर रहे अपग्रेड

रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 से 2025 की दूसरी तिमाही के बीच 358 मिलियन सेकेंड हैंड आईफोन ग्लोबली बिके हैं। इनमें से ज्यादातर यूजर्स ने अपने आईफोन को अपग्रेड करने का काम किया है और आने वाले कुछ साल में करने वाले भी हैं। रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 में भी एप्पल काफी अग्रेसिव रहने वाला है। अमेरिकी कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन अगले साल उतारने वाली है। इसका फायदा भी एप्पल के मार्केट शेयर को मिलने वाला है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 में एप्पल अपने आईफोन के डिजाइन को पूरी तरह से बदल सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ साल तक एप्पल की बादशाहत ग्लोबल मार्केट में बेहतर रहेगी। वहीं, रेवेन्यू के मामले में एप्पल हमेशा से ही सैमसंग समेत तमाम एंड्रॉइड फोन बनाने वाली कंपनियों से बेहतर रहा है।

यह भी पढ़ें -

7000mAh बैटरी और भौकाली फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ iQOO 15, एप्पल और सैमसंग के उड़े होश