A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 को सस्ते में लॉन्च करने की तैयारी, जानें Apple के अपकमिंग आईफोन में होंगे कौन से अपग्रेड

iPhone 18 को सस्ते में लॉन्च करने की तैयारी, जानें Apple के अपकमिंग आईफोन में होंगे कौन से अपग्रेड

iPhone 18 को लेकर एक और नई खबर सामने आई है। एप्पल का यह आईफोन सीरीज अगले अफोर्डेबल हो सकती है। कंपनी iPhone 18 सीरीज को लेकर दो इवेंट आयोजित कर सकती है।

Apple iPhone 18- India TV Hindi
Image Source : APPLE एप्पल आईफोन 18 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Apple iPhone 18 को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, एप्पल अपनी इस सीरीज के प्रो मॉडल और पहले फोल्डेबल आईफोन को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone 18 को अफोर्डेबल बनाने के लिए कंपनी इसमें बदलाव कर सकती है। इसके कुछ हार्डवेयर को डाउनग्रेड करने की संभावना है।

अगले साल लॉन्च होगा iPhone 18?

रिपोर्ट की मानें तो एप्पल iPhone 18 और iPhone 18e को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। वहीं, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस साल सितंबर में पेश किया जाएगा। यही नहीं, एप्पल का मुख्य फोकस इस साल पहले फोल्डेबल iPhone पर रहेगा, जिसे iPhone Ultra के नाम से उतारा जा सकता है। ऐसा पहली बार होगा, जब एप्पल अपने iPhone सीरीज के इवेंट को दो बार आयोजित करेगा।

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) की मानें तो एप्पल ने iPhone 18 की कॉस्ट को कम रखने के लिए बदलाव की तैयारी कर ली है। मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत की वजह से एप्पल बड़ा फैसला करने वाला है। स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e के हार्डवेयर को लगभग एक जैसी क्वालिटी में रखा जा सकता है। हालांकि, इनमें थोड़ा-बहुत तकनीकी बदलाव दिख सकता है।

हार्डवेयर को अफोर्डेबल रखने की तैयारी

iPhone 17 और iPhone 17e को एप्पल ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED पैनल के साथ लॉन्च किया है। अपकमिंग मॉडल में भी यही डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। कंपनी कॉस्ट को कम रखने के लिए इसमें LCD पैनल का इस्तेमाल नहीं करेगी। वहीं, ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि एप्पल अपने प्रो और स्टैंडर्ड मॉडल के लॉन्च में गैप रखने के लिए अपने लॉन्च इवेंट को सितंबर से पहले भी रख सकता है।

iPhone 18 सीरीज के किसी भी फीचर को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मेमोरी कार्ड की शॉर्टेज और सप्लाई चेन की दिक्कत को देखते हुए इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को अफोर्डेबल बनाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कंपनी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है

यह भी पढ़ें - सस्ते में मिल रहा Daikin का Split AC, 5 स्टार वाले मॉडल पर तगड़ा ऑफर