A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने साल भर सिम एक्टिव रखने का कर दिया जुगाड़, पेश किया 365 दिन वाला सस्ता रिचार्ज

BSNL ने साल भर सिम एक्टिव रखने का कर दिया जुगाड़, पेश किया 365 दिन वाला सस्ता रिचार्ज

BSNL ने हाल ही में कई सस्ते रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। कंपनी के पास 365 दिनों की वैलिडिटी वाला एक ऐसा ही सस्ता प्लान है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए साल भर सस्ते में सिम एक्टिव रखने का जुगाड़ कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। बीएसएनएल लगातार अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान उतार रहा है। कंपनी ने हाल ही में लाखों नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं, जिसकी वजह से निजी कंपनियों को चुनौती मिल रही है।

365 दिनों वाला नया प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपने 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की घोषणा की है। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 2399 रुपये की कीमत में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाएगा। कंपनी का यह प्रीपेड प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल के लिए पेश किया गया है।

BSNL अपने यूजर्स को हर प्लान के साथ फ्री में BiTV का एक्सेस देता है। इसमें यूजर्स को 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल फ्री में मिलता है। साथ ही, कुछ OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने 72 दिनों की वैलिडिटी वाला एक और सस्ता प्लान पेश किया है। कंपनी का यह प्रीपेड प्लान 485 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ दिया जाता है।

बीएसएनएल ने हाल ही में पूरे भारत में एक लाख नए 4G टावर लगाएं हैं। कंपनी जल्द ही और नए 4G टावर लगाने वाली है। कंपनी के 4G टावर पूरी तरह से 5G रेडी हैं और स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड हैं। कंपनी इसके अलावा जल्द ही 5G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है। अगले साल की शुरुआत में कंपनी दिल्ली और मुंबई में अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने वाली है।

यह भी पढ़ें -

Nothing Phone (3a) Lite भारत में लॉन्च, जानें 5000mAh बैटरी वाले फोन की कितनी है कीमत