A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, कम खर्च में पूरे साल सिम रहेगा एक्टिव

BSNL का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, कम खर्च में पूरे साल सिम रहेगा एक्टिव

BSNL यूजर्स को 365 दिनों वाले प्रीपेड प्लान में एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। 31 मार्च तक यूजर्स को इस प्लान में 182GB से ज्यादा डेटा ऑफर किया जा रहा है।

BSNL 365 days plan- India TV Hindi
Image Source : BSNL बीएसएनएल का एनुअल रिचार्ज प्लान

BSNL ने यूजर्स के लिए 365 दिनों का सस्ता प्लान पेश किया है। यूजर्स को इस ईयरली प्लान में अब एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने कई प्रीपेड प्लान के लिए 31 मार्च 2026 तक प्रमोशनल ऑफर दे रहा है, जिनमें यूजर्स को कम खर्च में एक्स्ट्रा डेटा और वैलिडिटी आदि दिए जा रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह सबसे सस्ता एनुअल प्लान है, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा मिल रहा है।

BSNL का ऑफर

BSNL के आधिकारिक X हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान 2399 रुपये में आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। साथ ही, यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

बीएसएनएल अपने इस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है। कंपनी अपने यूजर्स को 31 मार्च तक इस प्लान में डेली 2.5GB डेटा ऑफर कर रही है यानी यूजर्स को रोज 512MB फ्री डेटा मिलेगा। इस तरह कुल मिलाकर यूजर को इसमें 182GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा।

एक्स्ट्रा वैलिडिटी

इस प्लान के अलावा भारत संचार निगम लिमिटेड अपने 997 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अब 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर किया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 150 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। 31 मार्च तक रिचार्ज कराने पर यूजर्स को इसमें 164 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा ऑफर किया जा रहा है।

BSNL से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने देश के चुनिंदा सर्किल में CNAP यानी कॉलर नेम प्रजेंटेशन सर्विस टेस्ट करना शुरू कर दिया है। आने वाले कुछ महीनों में सभी टेलीकॉम सर्किल में इसे टेस्ट किया जाएगा। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही BSNL यूजर्स को अनजान नंबर से आने वाले इनकमिंग कॉल्स में कॉलर का नाम दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें - CCTV कैमरे से रिकॉर्ड डेटा भेजा जा रहा था पाकिस्तान, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, लगवाते समय रखें ध्यान