A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 3GB डेली डेटा वाला सस्ता प्लान, 365 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन खत्म

BSNL का 3GB डेली डेटा वाला सस्ता प्लान, 365 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन खत्म

BSNL के यूजर्स के लिए 3GB डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान मौजूद है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें पूरे साल भर यानी 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, कंपनी अपने इस प्लान में कई और बेनिफिट्स भी ऑफर करती है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : BSNL बीएसएनएल का सस्ता रिचार्ज प्लान

BSNL के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड लगातार अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है। सरकारी टेलीकॉम ने इसके लिए कई सस्ते रिचार्ज भी उतारे हैं, जिनमें निजी कंपनियों के प्लान के मुकाबले ज्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं। बीएसएनएल के पास ऐसा ही एक सस्ता प्लान है, जिसमें डेली 3GB डेटा पूरे साल भर मिलता है।

3GB डेली डेटा वाला प्लान

BSNL ने अपने X हैंडल से इस प्लान के बारे में बताया है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 2799 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान में पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा फ्री नेशनल रोमिंग का भी फायदा मिलता है।

BSNL के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसका मतलब है कि यूजर्स इस प्लान में कुल 1095GB डेटा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा डेली 100 फ्री SMS का भी फायदा मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह एक लॉन्ग वैलिडिटी प्लान है, जिसमें यूजर्स को अपना नंबर बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होती है।

सबसे सस्ता रिचार्ज ऑफर

BSNL ने इसके अलावा हाल ही में 51 रुपये वाला नया प्लान उतारा है। बीएसएनएल के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, फ्री नेशनल रोमिंग का बेनिफिट भी मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने इस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS ऑफर करता है।

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस तरह से यूजर्स को कुल 56GB डेटा ऑफर किया जाता है। हालांकि, बीएसएनएल का यह एक लिमिटेड ऑफर है, जो 30 जून 2026 तक ही वैलिड है। BSNL लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने हाल ही में बड़ी मात्रा में नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाए हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन जल्द होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स