A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने लॉन्च किया 84 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलेगा 3GB डेटा

BSNL ने लॉन्च किया 84 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलेगा 3GB डेटा

BSNL ने यूजर्स के लिए 84 दिन वाला प्लान पेश किया है, जिसमें अनलमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 3GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। बीएसएनएल का यह प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : FILE बीएसएनएल नया रिचार्ज प्लान

BSNL ने यूजर्स के लिए एक और सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में अपनी Q-5G सर्विस को लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को हाई स्पीड में इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। हैदराबाद के बाद इसे अन्य टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। BSNL के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 3GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है।

BSNL का 84 दिन वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, बीएसएनएल का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 599 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। यही नहीं, इसमें यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा का लाभ भी मिल रहा है। इस तरह यूजर्स को कुल 252GB डेटा मिलेगा। साथ ही, इसमें डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

भारत संचार निगम लिमिटेड अपने हर प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ फ्री में BiTV ऑफर कर रहा है। यूजर्स को इसमें 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का फ्री में एक्सेस मिलता है। साथ ही, कंपनी कई OTT ऐप्स भी यूजर्स को ऑफर कर रही है। 

घर बैठे मिलेगा सिम

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने निजी कंपनियों के तर्ज पर यूजर्स को घर बैठे सिम कार्ड डिलीवरी करने की शुरुआत की है। यूजर्स भारत संचार निगम लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर सिम कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, सिम कार्ड ऑर्डर करने से पहले यूजर को वेबसाइट पर KYC कराने की जरूरत होगी। यह सुविधा कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए शुरू की है। इसके लिए यूजर्स के लिए BSNL ने नई हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 भी लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें -

WhatsApp में आया खास फीचर, अब मिस नहीं होगा कोई भी Unread मैसेज