A
Hindi News टेक न्यूज़ BSNL ने लॉन्च किया 30 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

BSNL ने लॉन्च किया 30 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

BSNL ने 30 दिन की वैलिडिटी वाला एक और सस्ता प्लान पेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले 40% तक सस्ता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ और कई बेनिफिट्स मिलेंगे।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi Image Source : PTI बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL ने एक और सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने सस्ते प्लान से निजी कंपनियों की टेंशन बढ़ा रही है। बीएसएनएल का यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी में लॉन्च किया है। यूजर्स को इसमें पूरे भारत में कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में कंपनी और भी कई बेनिफिट्स दे रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान Airtel, Jio और Vi के मुकाबले 40% तक सस्ता है।

BSNL का नया प्लान

बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 225 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा इस प्लान में डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS भी दिया जा रहा है। BSNL अपने हर प्रीपेड प्लान के साथ BiTV का फ्री एक्सेस देता है, जिसमें यूजर्स को 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स मिलता है।

4G सर्विस लॉन्च

BSNL की 4G सर्विस पूरे देश में लॉन्च हो गई है। इसका फायदा कंपनी के 9 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को मिलेगा। बीएसएनएल की 4G सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है। वही, कंपनी का यह 4G नेटवर्क पूरी तरह से 5G रेडी है और जल्द ही कंपनी 5G सर्विस भी लॉन्च करेगी। BSNL इसके अलावा 97,500 नए मोबाइल टावर भी लगाएगी। इसकी वजह से यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

निजी कंपनियों के मुकाबले 174 रुपये सस्ता

Airtel और Vi यूजर्स को 30 दिनों वाला प्लान 399 रुपये में मिलता है। BSNL के मुकाबले इन दोनों कंपनियों के प्लान के लिए यूजर्स को 174 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। इन दोनों निजी कंपनियों के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, डेली 100 फ्री SMS भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -

पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च हुई BSNL 4G सर्विस