A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया धांसू प्लान, तीन महीने तक फ्री में देखें Sony Liv, JioHotstar और Zee5

BSNL लाया धांसू प्लान, तीन महीने तक फ्री में देखें Sony Liv, JioHotstar और Zee5

BSNL ने नया प्रीपेड प्लान उतारा है, जिसमें Sony LIV, JioHotstar और Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है। यूजर्स अपनी पसंद के मूवीज, वेब सीरीज और क्रिकेट मैच फ्री में देख पाएंगे।

बीएसएनएल का नया प्लान- India TV Hindi
Image Source : BSNL INDIA बीएसएनएल का नया प्लान

BSNL ने OTT लवर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है। इसमें यूजर्स को तीन महीने तक Sony LIV, JioHotstar और Zee5 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता प्लान 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें यूजर्स को ये सभी OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। BSNL यूजर्स इस प्लान में अपने पसंदीदा मूवीज, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच का आनंद ले सकेंगे।

3 महीने फ्री में ले OTT का मजा

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह नया प्लान 499 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को 3 महीने के लिए JioHotstar, Zee5 और SonyLIV का एक्सेस मिलेगा। यूजर्स दो स्क्रीन पर इन OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर पाएंगे। इन तीनों OTT ऐप्स पर यूजर्स अपने पसंदीदा मूवीज, वेब सीरीज और क्रिकेट मैच का आनंद ले पाएंगे।

BSNL का यह एक ऐड ऑन पैक है, जिसमें यूजर्स अपने किसी पहले से चल रहे प्लान के साथ इसे ले सकते हैं। इसमें आपको कॉलिंग और डेटा का लाभ नहीं मिलता है। यूजर्स पहले से चल रहे किसी प्लान के साथ इसे ले सकते हैं।

14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने 150 दिनों वाले प्लान में 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देने की बात की है। BSNL का यह ऑफर 31 मार्च तक वैलिड है। यह प्रीपेड प्लान 997 रुपये में आता है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। यूजर्स को इसमें कुल 300GB डेटा का लाभ मिल रहा था। एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलने पर यूजर्स को अब 328GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा।

BSNL के अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में एक सस्ता डेटा पैक लॉन्च किया है। यह डेटा पैक महज 16 रुपये में आता है और इसमें 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के इस डेटा पैक में यूजर्स को कुल 4GB डेटा ऑफर किया जाता है यानी यूजर्स महज 4 रुपये खर्च करके 1GB डेटा का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने पूरे भारत में VoWiFi सर्विस भी लॉन्च कर दी है, जिसमें यूजर्स लो नेटवर्क एरिया में भी कॉलिंग की सुविधा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये खास फीचर्स