A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 61 रुपये में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT, BSNL ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान

61 रुपये में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT, BSNL ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान

BSNL ने कमाल का ऑफर पेश किया है, जिसमें 61 रुपये में यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : BSNL/X बीएसएनएल का प्लान

BSNL ने अपनो करोड़ों यूजर्स के लिए गजब का ऑफर पेश किया है। कंपनी महज 61 रुपये वाले प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस दे रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने प्लान की कीमत में 50% तक की कटौती की है। इससे पहले भी BSNL ने लॉन्ग वैलिडिटी वाले दो प्लान की कीमत में कटौती की है। ये दोनों प्लान अब यूजर्स को काफी सस्ते में मिल रहे हैं।

BSNL का नया ऑफर

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसकी घोषणा की है। कंपनी ने अपने पोस्ट में बताया कि यूजर्स को BSNL IFTV के 61 रुपये वाले शुरुआती प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने अपने BSNL IFTV के प्लान की कीमतों में 50% तक की कटौती कर दी है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब भारत संचार निगम यूजर्स के लिए प्लान की कीमतें कम की हैं।

BSNL ने कुछ समय पहले ही 151 रुपये वाला IFTV प्रीमियम प्लान लॉन्च किया था। इसमें यूजर्स को पूरे 1 महीने यानी 30 दिनों के लिए लाइव टीवी चैनल्स और प्रीमियम OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। बीएसएनएल ने इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है, जो ब्रॉडबैंड के साथ बिना DTH के लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस लेना चाहते हैं।

ये दो प्लान हुए सस्ते

मदर्स डे के मौके पर भी कंपनी ने अपने दो एनुअल प्लान्स की कीमत में कटौती की है। भारत संचार निगम लिमिटेड के ये प्लान क्रमशः 1499 रुपये और 2399 रुपये में आते हैं। इनमें यूजर्स को क्रमशः 300 और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल ने अपने इन दोनों प्लान की कीमत में 5% की कटौती की है। ये प्लान 17 मई तक 200 रुपये तक कम प्राइस में मिलेंगे। हालांकि, यूजर्स को अपना नंबर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Self Care ऐप से रिचार्ज कराना होगा।

यह भी पढ़ें - Sony ने लॉन्च किया पोर्टेबल AC, गर्दन में पहनकर 10 घंटे तक रहेंगे कूल