1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के 1 रुपये वाले प्लान की वापसी, अब दिवाली तक ले सकेंगे फायदा

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान की वापसी, अब दिवाली तक ले सकेंगे फायदा

BSNL ने अपने 1 रुपये वाले ऑफर को फिर से एक्सटेंड कर दिया है। भारत संचार निगम का यह ऑफर अब दिवाली तक रहेगा। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा जैसे कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

BSNL Rs 1 Plan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बीएसएनएल के 1 रुपये वाले प्लान की वापसी

BSNL ने दिवाली से पहले यूजर्स को एक और तोहफा दिया है। सरकारी टेलीकॉम ने अपने 1 रुपये वाले प्लान को फिर से लॉन्च कर दिया है। यूजर्स इस प्लान का फायदा दिवाली तक ले सकते हैं। कंपनी ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस प्लान को पेश किया था। यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर BSNL का नया सिम लेने वाले यूजर्स के लिए है।

1 रुपये वाला ऑफर

BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर नए यूजर्स के लिए ही है। इसमें यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 1GB डेटा का भी लाभ दिया जा रहा है। BSNL का यह ऑफर 9 नवंबर तक रहेगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसकी घोषणा की है।

BSNL की अन्य खबर की बात करें तो कंपनी ने अपने 51 रुपये वाले रिचार्ज ऑफर को 31 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया है। कंपनी अपने इस ऑफर में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। साथ ही, सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने इस प्लान के साथ यूजर्स को फ्री में सिम कार्ड भी ऑफर कर रही है। BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर के बढ़ाए जाने का ऐलान किया है।

51 रुपये वाला प्लान

BSNL के 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को खास तौर पर नए यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें डेली 100 फ्री SMS और 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इस तरह से कुल 56GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। साथ ही, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के यूजर्स पूरे भारत में कहीं भी इस प्लान के साथ अपना नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने की भी तैयारी में है। कंपनी के सीनियर अधिकारी ने हाल में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें - Airtel ने लॉन्च किया नया OTT बंडल, फ्री में मिलेगा YouTube Premium