BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर दिवाली के बाद 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। पिछले महीने सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने फेस्टिव सीजन के मौके पर इस ऑफर को दिवाली तक एक्सटेंड कर दिया था। इस रिचार्ज प्लान को कंपनी ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्रीडम ऑफर के तौर पर पेश किया था। यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो BSNL के नेटवर्क में जुड़ना चाहते हैं यानी पुराने यूजर्स इस ऑफर का लाभ नहीं ले सकते हैं।
9 नवंबर तक मिलेगा फायदा
BSNL के 1 रुपये वाले ऑफर में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 1GB डेटा का भी लाभ दिया जा रहा है। इस ऑफर में कंपनी की तरफ से अन्य कोई बेनिफिट्स नहीं दिया जा रहा है। यूजर्स चाहें तो इस प्लान के साथ कोई ऐड-ऑन प्लान ले सकते हैं।
इससे अलावा कंपनी ने हाल ही में 365 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान पेश किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 2799 रुपये की प्राइस में आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलेगा।
लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान
BSNL का यह लॉन्ग वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान निजी कंपनियों के ईयरली या एनुअल प्लान के मुकाबले 1,000 रुपये से 1,200 रुपये तक सस्ता है। कंपनी ने हाल ही में अपने नेटवर्क को व्यापक तौर पर एक्सपेंड किया है। कंपनी ने पूरे देश में लाखों नए 4G टावर लगाए हैं। ये सभी 4G टावर पूरी तरह से 5G रेडी हैं। सरकारी टेलीकॉम जल्द ही 5G सर्विस को भी लॉन्च करने वाली है। BSNL ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है।
इसके अलावा कंपनी 2499 रुपये में भी एनुअल प्लान ऑफर कर रही है। यह एनुअल प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को पर्सनल एक्सीडेंटल कवर भी ऑफर किया जा रहा है, जिसमें रोड एक्सीडेंट, बर्न यानी आग से जलने पर, सर्प दंश, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A58 जल्द होगा लॉन्च, 3C लिस्टिंग में सामने आए फीचर्स