A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का तीन महीने वाला धाकड़ प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 4200GB डेटा

BSNL का तीन महीने वाला धाकड़ प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 4200GB डेटा

BSNL ने यूजर्स के लिए 3 महीने वाला सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4200GB डेटा ऑफर किया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान की घोषणा की है।

BSNL 3 months plan, BSNL WiFi Plan- India TV Hindi
Image Source : PTI बीएसएनएल का 3 महीने वाला प्लान

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए तीन महीने वाला प्लान पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4200GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाएगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी पिछले कुछ समय से निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को कड़ी चुनौती दे रही है। कंपनी लोगों के लिए सस्ते प्लान उतार रही है, जिसमें फ्री कॉलिंग, डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। BSNL के प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक सस्ते होते हैं।

1099 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपने इस तीन महीने वाले ब्रॉडबैंड प्लान की जानकारी शेयर की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को इंटरनेट की दुनिया से जोड़ने के लिए लॉन्च किया है। BSNL का यह ब्रॉडबैंड प्लान 399 रुपये महीने में आता है। इसके तीन महीने वाले ऑफर में यूजर्स को 99 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह 1,197 रुपये वाला प्लान महज 1,099 रुपये का मिलेगा।

BSNL के इस WiFi प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, इसमें यूजर्स को हर महीने 1400GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा ऑपर किया जाता है। इसमें यूजर्स को 40Mbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलती है। इस तरह से कुल तीन महीने में यूजर्स को 4200GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। अगर, यूजर का मंथली डेटा लिमिट खत्म भी हो जाता है तो 4Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

150 दिनों वाला प्रीपेड प्लान

ब्रॉडबैंड के साथ-साथ मोबाइल यूजर्स के लिए भी BSNL लगतार सस्ते रिचार्ज प्लान उतार रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में 150 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। BSNL का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 997 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, फ्री नेशनल रोमिंग भी ऑफर किया जाता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Samsung जल्द लॉन्च करने वाला है एक और सस्ता फोन, आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ लिस्ट