A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बजट के बाद बैटरी सस्ती होने का दिखेगा स्मार्टफोन पर असर, क्या सस्ते होने के हैं आसार-जानें

बजट के बाद बैटरी सस्ती होने का दिखेगा स्मार्टफोन पर असर, क्या सस्ते होने के हैं आसार-जानें

बजट में लिथियम-आयन सेल की मैन्यूफैक्चरिंग में यूज होने वाली कैपिटल गुड्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पर छूट को बढ़ाया गया है जिसके बाद स्मार्टफोन की बैटरी पैक पर भी इसका असर देखा जाएगा।

Smartphone- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK स्मार्टफोन

Smartphone Battery Cheaper: 1 फरवरी को देश का बजट पेश होने के बाद स्मार्टफोन बाजार में कुछ राहत है क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कुछ बैटरी के हिस्सों पर कस्टम ड्यूटी में छूट देने का ऐलान किया है। लीथियम-आयन सेल, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ इससे जुड़े कैपिटल गुड्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी छूट को बढ़ाया जाएगा। इसके बाद देश में ही स्मार्टफोन बैटरीज की मैन्यूफैक्चरिंग सस्ते दाम पर हो सकेगी। लीथियम-आयन बैटरीज वाले पैक का यूज स्मार्टफोन में होता है और इसमें आईफोन और एंड्राइड सभी तरह के फोन को शुमार माना जा सकता है।

सस्ती कीमतों पर मिलेंगी स्मार्टफोन बैटरी

कल जैसे ही वित्त मंत्री ने लिथियम-आयन सेल की मैन्यूफैक्चरिंग में यूज होने वाली कैपिटल गुड्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पर छूट को बढ़ाने का ऐलान किया, बैटरी इंडस्ट्री में खुशी का संचार हो गया क्योकि स्मार्टफोन की कीमत का एक बड़ा भाग इसकी बैटरी से जुड़ा होता है। इसकी लागत कम होने से फोन की कीमत कम होगी और देश के लोगों को सस्ती कीमतों पर स्मार्टफोन मिल पाएंगे, ऐसा माना जा सकता है। पहले के पैटर्न के मुताबिक माना जा सकता है कि आने वाले कुछ महीनों में ही स्मार्टफोन के दाम में गिरावट देखी जा सकती है।

बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम

बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के लिए भी बजट में जो प्रावधान किए गए हैं उनके दम पर आगे चलकर देश में बैटरी एनर्जी स्टोरेज का काम आसान और किफायती हो सकेगा। इसके बाद बैटरी के क्षेत्र में सरप्लस होने की दिशा में भी देश में इंफ्रास्ट्रक्चर बन सकता है जो स्मार्टफोन से लेकर और कई इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइसेज के लिए बैटरी सप्लाई की कमी को पूरा कर सकता है।

स्मार्टफोन की कीमतों को लेकर क्या है आकलन

बजट प्रावधानों और आवंटनों से इतना साफ है कि स्मार्टफोन की कीमतों में आगे चलकर गिरावट देखी जा सकती है क्योंकि इसके निर्माण में यूज होने वाली बैटरी के दाम नीचे आने वाले हैं। देश में बैटरी सस्ती बनेंगी तो स्मार्टफोन की लागत कम होगी और बाहर से आने वाली महंगी बैटरी की बजाए स्वदेशी बैटरी और सस्ती बैटरी लोगों को मिल पाएगी।

ये भी पढ़ें

एआई एजेंट्स का अपना सोशल मीडिया जहां इंसान हैं केवल दर्शक, जानें क्या है Moltbook जिससे बन रहा AI के प्रति डर