A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. CES 2026 का काउंटडाउन शुरू, एआई और रोबोटिक्स का होगा दबदबा

CES 2026 का काउंटडाउन शुरू, एआई और रोबोटिक्स का होगा दबदबा

CES 2026 का जल्द आगाज होने वाला है। अमेरिका के लास वेगस में साल के पहले बड़े टेक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी टेक कंपनियों के साथ-साथ स्टार्ट-अप शिरकत करेंगे। ये नई जेनरेशन की टेक्नोलॉजी को शोकेस करेंगे।

CES 2026- India TV Hindi
Image Source : CES GALLERY सीईएस 2026

CES 2026 : साल का पहला बड़ा टेक इवेंट 6 जनवरी से अमेरिका के लास वेगस में शुरू होने जा रहा है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस इवेंट में बड़ी टेक कंपनियां अपने फ्यूचिरिस्टिक डिवाइसेज और प्रोडक्ट शोकेस करेंगीं। आज यानी 4 जनवरी से मीडिया के लिए इनका शोकेस शुरू हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार रात करीब 10 बजे इसकी शुरुआत होगी। CES 2026 में इस साल मुख्य फोक्स एआई और रोबोटिक्स पर होने वाली है।

दिखेगी फ्यूचर की झलक

पिछले साल भी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में कई फ्यूचिरिस्टिक प्रोडक्ट शोकेस किए गए थे, जो हैरान करने वाले थे। खास तौर पर LG, Samsung, TCL जैसे ब्रांड्स अपने फ्यूचर की टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर शोकेस करती हैं। वहीं, चिप मैन्युफेक्चरिंग कंपनियों से लेकर डिस्प्ले, एआई इंटिग्रेशन, और नई जेनरेशन के प्रोडक्ट इसमें शोकेस किए जाते हैं। इस इवेंट में दुनियाभर की टेक कंपनियों से लेकर स्टार्ट-अप शिरकत करने वाली है। इनमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक कार और कार इक्विपमेंट्स को भी शोकेस किया जाता है।

ऑटोनोमस और फ्लाइंग कार

इस साल फ्लाइंग कार, सेल्फ ड्राइविंग नेक्स्ट जेनरेशन कार और एआई इंटिग्रेटेड कॉक-पिट जैसी टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। 2024 के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में हुंडई मोटर्स ने एयर मोबिलिटी विन शोकेस किया था, जिसे कंपनी ने फ्यूचिरिस्टिक फ्लाइंग कार कहा था। एआई इंटिग्रेशन होने से गाड़ियों में एडवांस सेफ्टी सिस्टम मिलता है और यह ऑटोनोमस ड्राइविंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा।

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

इसके अलावा CES 2026 में LG, Samsung, Sony अपने फ्यूचर के टीवी और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी शोकेस करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जाएगा, जो एडवांस एआई फीचर्स और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस से लैस होगा। LG इस साल माइक्रो आरजीबी डिस्प्ले शोकेस कर सकता है, जो इवो एआई फीचर से लैस होगा।

वहीं, सैमसंग अपने ट्रिपल फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को भी इसमें शोकेस कर सकती है। साथ ही, ग्लास फ्री 3D टीवी को भी दक्षिण कोरियाई कंपनी उतार सकती है। यह कंपनी के Odyssey 3D सीरीज में आएगी। अल्ट्रा कर्व्ड और मिनी एलइडी के बाद इस साल CES में माइक्रो LED का जलवा देखने को मिल सकता है।

रोबोटिक्स

रोबोटिक्स की बात करें तो इस साल के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में कई ऑटोनोमस ह्यूमनॉयड रोबोट इस साल शोकेस किए जा सकते हैं। ये रोबोट्स आपके घर और ऑफिस के कई काम संभाल सकते हैं। जेनरेटिव एआई की वजह से इन रोबोट्स को इंसानों की तरह समझदार बनाया गया है। इसके अलावा स्मार्ट होम एआई, स्मार्ट ऑफिस के लिए एआई इंटिग्रेशन को शोकेस किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - 

iPhone 18 Pro, iPhone Air 2 की कीमत आई सामने, महंगे दाम पर होंगे लॉन्च, जानें कितना बढ़ेगा Price

2026 में लॉन्च होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन! सामने आई बड़ी जानकारी