1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart Freedom Sale की डील हुई रिवील, 12999 रुपये में मिलेगा Motorola का 5G स्मार्टफोन

Flipkart Freedom Sale की डील हुई रिवील, 12999 रुपये में मिलेगा Motorola का 5G स्मार्टफोन

Flipkart Freedom Sale में मोटोरोला के इस साल लॉन्च हुए 5G फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने अपकमिंग सेल की डील्स रिवील करनी शुरू कर दी है। इसमें कई ब्रांड के फोन काफी सस्ते में मिलेंगे।

Motorola G37 5G- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA INDIA मोटोरोला का सस्ता 5G स्मार्टफोन

Flipkart ने अपने अपकमिंग Freedom Sale की डील रिवील करनी शुरू कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ये सेल 7 अगस्त से शुरू हो रही है। Plus और ब्लैक यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए डेडिकेटेड पेज भी बनाया है। इसमें iPhone, Samsung, Vivo, Poco, Motorola, Lava जैसे ब्रांड्स के फोन पर मिलने वाली डील को रिवील किया है।

Motorola के इस साल लॉन्च हुए G37 5G फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन फिलहाल 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। मोटोरोला का यह फोन भारत में मई में लॉन्च किया गया था। 

Moto G37 5G पर ऑफर

मोटोरोला का यह फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अपकमिंग Flipkart Freedom Sale में यह फोन 12,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- Panatone Impenetrable और Panatone Capri में खरीदा जा सकता है।

Moto G37 5G के फीचर्स

मोटोरोला के इस बजट फ्रेंडली फोन में 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस सस्ते फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। मोटोरोला का यह बजट फ्रेंडली फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके बैक में वीगन लेदर की फिनिशिंग दी गई है।

Moto G37 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.6 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 5200mAh, 20W
कैमरा 50MP + PDAF, 8MP
OS Android 16

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। Moto G37 5G में कंपनी ने 5,200mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 20W चार्जिंग फीचर दिया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और एक PDAF कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Oppo ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला 5G फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स