A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Free Fire MAX के 'एवरग्रीन' रिडीम कोड्स, दिलाएंगे कस्टम रूम कार्ड, ग्लू वॉल समेत कई फ्री आइटम

Free Fire MAX के 'एवरग्रीन' रिडीम कोड्स, दिलाएंगे कस्टम रूम कार्ड, ग्लू वॉल समेत कई फ्री आइटम

Free Fire MAX के लिए जारी ये रिडीम कोड्स फ्री में कई कॉस्मैटिक आइटम गेमर्स को दिला सकते हैं। गेमर्स इन रिडीम कोड्स के जरिए पाने वाले आइटम के सहारे गेम में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।

Free Fire max redeem codes- India TV Hindi
Image Source : FILE फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स

Garena के बैटल रॉयल गेम फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के लिए गेम डेवलपर समय-समय पर रिडीम कोड्स जारी करते हैं। ये रिडीम कोड्स सीमित समय के लिए वैलिड होते हैं। फ्री फायर खेलने वाले गेमर्स इन रिडीम कोड्स के जरिए गेम में कई तरह के कॉस्मैटिक आइटम प्राप्त कर सकते हैं। फ्री फायर के कुछ रिडीम कोड्स एवरग्रीन होते हैं, जिन्हें गेमर्स कभी भी रिडीम कर सकते हैं। हालांकि, इन कोड्स को डेली केवल 500 गेमर्स ही यूज कर सकते हैं। ऐसे में गेमर्स को इन्हें रिडीम करते हुए Error मैसेज भी प्राप्त हो सकता है। फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के लिए आज जारी इन रिडीम कोड्स से गेमर्स फ्री में कस्टम रूम कार्ड्स और ग्लू वॉल स्कीन प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें भारत में गरेना का बैटल रॉयल गेम फ्री फायर 2022 से ही बैन है। हालांकि, इसका मैक्स वर्जन भारत में खेलने के लिए उपलब्ध है। गेमर्स इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके खेल सकते हैं। फ्री फायर गेम डेवलपर इसके अलावा स्टैंडर्ड गेम को भी भारत में दोबारा लॉन्च करने की तैयारी में है। इस गेम को भारत में नए नाम फ्री फायर इंडिया के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 2023 के अगस्त में कंपनी ने इस नाम के साथ गेम लॉन्चिंग की घोषणा भी की थी, लेकिन बाद में इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है।

Free Fire MAX के एवरग्रीन रिडीम कोड्स

Room cards

  • FFICJGW9NKYT
  • XUW3FNK7AV8N

Gloo wall skins

  • FFAC2YXE6RF2
  • FFCMCPSBN9CU
  • FFBBCVQZ4MWA

कैसे रिडीम करें कोड (How to Redeem Free Fire Codes)?

फ्री फायर के रिडीम कोड्स को यूज करने के लिए कोड रिडीम्पशन वेबसाइट (https://reward.ff.garena.com/) पर जाएं।

इसके बाद अपने फ्री फायर अकाउंट में लॉग-इन करें।

यहां आपको रिडीम बैनर दिखाई देगा।

इस बैनर पर क्लिक करने के बाद कोड रिडीम करने का ऑप्शन मिलेगा।

रिडीम कोड को यहां एंटर करें और कंफर्म बटन दबाएं।

इसके बाद कोड सफलतापूर्वक रिडीम हो जाएगा। कोड सफलतापूर्वक रिडीम होने के 24 घंटे के अंदर आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।

Disclaimer: फ्री फायर गेम भारत में बैन है। इसका मैक्स वर्जन खेलने के लिए उपलब्ध है। फ्री फायर के रिडीम कोड्स रीजन स्पेसिफिक और सीमित समय के लिए वैलिड होते हैं, जिसकी वजह से कोड एक्सपायर होने या दूसरे रीजन के होने की वजह से Error मैसेज प्राप्त हो सकता है।