ट्रैवल गैजेट्स जो घूमने जाते वक्त साथ रखने हैं जरूरी, काम आएंगे ये सजेशन
हम आपको ऐसे गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जिनको ट्रैवलिंग के दौरान साथ रखना आपको जरूरी है और इन्हें साथ रखने से आपका सफर आसान हो जाता है।

Written By : Meenakshi Prakash
Published : Nov 22, 2025 05:50 pm IST, Updated : Nov 22, 2025 05:53 pm IST Important Gadgets While Travelling: आजकल के समय में ट्रेवल करते समय हमें केवल कपड़ों या अपने जरूरी सामान की ही नहीं, कुछ आवश्यक गैजेट्स की भी जरूरत पड़ती है। मोबाइल के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन इसके साथ कुछ ऐसे गैजेट्स भी हैं जिनके बिना सफर करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जिनको साथ रखना आपको जरूरी है और इन्हें साथ रखने से आपका सफर आसान हो जाता है।
- सबसे पहले हम बात करेंगे यूनिवर्सल अडैप्टर और कनवर्टर की क्योंकि अगर आप अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर रहे हैं तो अलग-अलग देशों के प्लग पॉइंट या प्लग सॉकेट्स के लिए ये काफी जरूरी हैं।
- पावर बैंक सबसे जरूरी है ताकि फोन, कैमरा या अन्य गैजेट्स की बैटरी खत्म होने की चिंता ना रहे, खासकर जब चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध ना हो। पावर बैंक होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि फोन या अन्य गैजेट्स की बैटरी खत्म होने पर चार्ज करने के लिए आपके पास चार्जर के अलावा कोई इंतजाम भी होना चाहिए क्योंकि कई बार आपको किसी खास जगह पर चार्जिंग पॉइंट ना मिलने की संभावना रहती है।
- ट्रैवल एक्सटेंशन कॉर्ड जो एक ही आउटलेट से कई डिवाइस चार्ज करने में मदद करता है और खासकर जब आउटलेट सीमित हों तो आपको ये कई डिवाइस एक साथ चार्ज करने में मदद करता है जैसे कि मोबाइल, लैपटॉप, पावर बैंक, टैब, इयरबड्स, नैकबैंड आदि को एक साथ आप चार्ज कर सकते हैं।
- पोर्टेबल वाई-फाई हॉटस्पॉट भी आपकी ट्रेवल गैजेट्स लिस्ट में हो सकते हैं ताकि जहां पब्लिक वाई-फाई सेफ नहीं है या उपलब्ध नहीं है वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए आपको परेशान ना होना पड़े।
- इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज ऑर्गनाइजर बैग को आप अपने सभी केबल्स, चार्जर और छोटे गैजेट्स को एक जगह व्यवस्थित रखने के लिए यूज कर सकते हैं। इससे सामान उलझता नहीं है और आसानी से मिल जाता है।
- सेल्फी स्टिक के जरिए आप अलग-अलग एंगल से अपनी तस्वीरों को कैप्चर कर सकते हैं और ऐसी जगह फोटो ले सकते हैं जहां आपका हाथ ना पहुंच सके तो सफर में इसे ले जाना ना भूलें।
अन्य उपयोगी गैजेट्स
- अपनी यात्रा की बेहतरीन यादों को कैप्चर करने के लिए आपके पास कैमरा और एक्स्ट्रा मेमोरी कार्ड होना चाहिए।
- ऑफलाइन मैप्स भी आपके पास होना चाहिए। ऐसी जगहों के लिए जहां नेटवर्क कम होता है, अपने फोन में मैप्स पहले से डाउनलोड करके रखें।
- पोर्टेबल डिजिटल वेइंग जिससे मशीन हवाई अड्डे पर अधिक वजन की सामान की फीस से बचने के लिए, आप घर पर ही अपने बैग का वजन जांच सकते हैं।
- ईयरफोन/हेडफोन/इयरबड्स को आप कैसे भूल सकते हैं जो सफर के दौरान शोर से बचने और मनोरंजन के लिए जरूरी हैं। अगर ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले हैं तो इन्हें चार्ज करना ना भूलें।
- पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर भी आप ले जा सकते हैं, यदि आप दोस्तों के साथ हैं या कमरे में संगीत का आनंद लेना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें
iPhone 17e और अफोर्डेबल मैकबुक के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद, 12th जेनरेशन iPad आने की भी आहट