A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Gemini में आया Nano Banana 2, अपनी पसंद का AI फोटो बनाना हुआ और भी आसान

Google Gemini में आया Nano Banana 2, अपनी पसंद का AI फोटो बनाना हुआ और भी आसान

Google ने Nano Banana 2 एआई मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए नैनो बनाना के मुकाबले बेहतर क्वालिटी के इमेज जेनरेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें कई और नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

Google Nano Banana 2- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE BLOG नैनो बनाना 2

Google ने Nano Banana के दूसरे जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है। पिछले साल नैनो बनाना यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। गूगल के इस एआई टूल के लोग HD क्वालिटी के रियलिस्टिक इमेज जनेरेट कर सकते हैं। Nano Banana 2 में 4K क्वालिटी के AI कंटेंट जेनरेट किए जा सकते हैं। इसके कई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। गूगल का यह नया टूल Gemini 3.1 मॉडल पर बेस्ड है।

4K क्वालिटी का इमेज होगा जेनरेट

गूगल ने अपने ब्लॉग-पोस्ट के जरिए बताया कि नैनो बनाना 2 में हाई-क्वालिटी विजुअल जेनरेशन क्वालिटी है। इस टूल को गूगल के प्रोडक्ट्स के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। गूगल ने इसका नाम Gemini 3.1 Flash इमेज रखा है, जिसमें गहरी रिजनिंग एबिलिटी है। यह टूल यूजर्स द्वारा दिए गए प्रॉप्म्ट के आधार पर हाई क्वालिटी रियलिस्टिक ग्राफिक्स जेनरेट कर सकता है।

Google के मुताबिक, यह नया मॉडल रीयल-वर्लड के नॉलेज पर काम करेगा और इमेज जेनरेट कर पाएगा। इसमें वेबसाइट पर मौजूद जानकारियां अप-टू-डेट रहेगी। नैनो बनाना 2 में यूजर्स पहले के मुकाबले बेहतर इंफोग्राफिक्स, डेटा-ड्रिवन विजुअल्स और ग्राफिक्स जेनरेट कर सकता है। इसके अलावा इसमें टेक्स्ट हैंडलिंग को भी और बेहतर बनाया गया है।

इंफोग्राफिक्स होगा बेहतर

ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, नैनो बनाना 2 में टेक्स्ट वाले बेहतर इंफोग्राफिक्स क्रिएट किए जा सकते हैं। इस नए मॉडल में टेक्स्ट अडेप्शन की भी एबिलिटी है, जो इमेज के अंदर अलग-अलग भाषाओं के टेक्स्ट विजुअल्स यूज कर सकता है। गूगल ने बताया कि नए मॉडल में स्पीड और इमेज क्वालिटी को भी इंप्रूव किया गया है।

गूगल ने बताया कि Nano Banana 2 को Gemini ऐप, गूगल सर्च एआई मोड, लेंस, एआई स्टूडियो और जेमिनी API के लिए रिलीज किया गया है। यह गूगल ऐडस कैंपेन एसेट सजेशन, Vertex AI के लिए डिफॉल्ड इमेज मॉडल के तौर पर काम करेगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि एआई मॉडल में कंटेंट वेरिफिकेशन को पहले से बेहतर किया गया है। इसमें SynthID वाटरमार्क और एआई जेनरेटेड मीडिया जैसे क्रेडेंशियल्स दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें - AI ने बेकार की महीनों की मेहनत, स्टार्टअप बंद होने की नौबत, फाउंडर का सोशल मीडिया पर छलका दर्द