1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Gemini की मदद से अपने बचपन की फोटो को कैसे लगाएं गले, जानें पूरा प्रोसेस

Google Gemini की मदद से अपने बचपन की फोटो को कैसे लगाएं गले, जानें पूरा प्रोसेस

Google Gemini का Nano Banana फीचर इन दिनों ट्रेडिंग में है। इसके जरिए आप आकर्षक 4D स्टाइल की तरह-तरह की पोट्रेट तस्वीरें क्रिएट कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई सारे ट्रेंड्स वायरल हो रहे हैं। हंग माय यंगर सेल्फ भी इन्हीं में से एक है।

Virat Kohli with his younger self- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE GEMINI गूगल जेमिनी

क्या कोई खुद के बाल रूप से गले मिल सकता है। ऐसा करते हुए कोई तस्वीर दिखा सकता है। ऐसी बात करने वालों को आप निहायत ही मुर्ख व्यक्ति ही समझेंगे। लेकिन क्या आपको पता है टेक्नॉलॉजी के इस दौर में यह भी संभव है। Google Gemini ने हाल ही में एक नया फीचर Nano Banana लॉन्च किया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हो रहा है| इस फीचर के जरिए यूजर्स आकर्षक 4D स्टाइल की तरह-तरह की पोट्रेट तस्वीरें क्रिएट कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई सारे ट्रेंड्स वायरल हो रहे हैं. हंग माय यंगर सेल्फ भी इन्हीं में से एक ट्रेंड है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

कैसे क्रिएट करें खुद के बाल रूप को गले लगाते हुए तस्वीर

गूगल का यह फीचर बिल्कुल फ्री है। इसके इस्तेमाल करने की भी लिमिट नहीं है। आप जितनी चाहे उतनी तस्वीरों को कमांड देकर रियलिस्टिक पोट्रेट इमेजेस क्रिएट कर सकते हैं। आप हंग माय यंगर सेल्फ जैसे अजब-गजब ट्रेंड को भी फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करना होंगे।

  • सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से गूगल जेमिनी को इंस्टॉल करना होगा।
  • फिर आपको इसपर गूगल अकाउंट के जरिए लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद आपको यहां दो तस्वीरें अपलोड करनी होगी, एक अभी के उम्र के उम्र की और दूसरी अपने बचपन की।
  • इसके बाद दोनों तस्वीरों को जोड़ते हुए, खुद के बचपन के रूप को गले मिलते हुए तस्वीर क्रिएट करने का कमांड देना होगा। टाइप करें: Type: click a cute polaroid picture of my older self hugging my younger self.
  • इसके बाद तस्वीर जनरेट करने के लिए एरो बटन पर क्लिक करना होगा, आप पाएंगे कि कुछ ही मिनट में जादुई तस्वीर सामने जनरेट होकर आ जाएगा।

ऐप चार्ट में भी जेमिनी टॉप पर

बता दें कि Nano Banana फीचर ने ना केवल सोशल मीडिया पर खूब बज क्रिएट कर रहा है. साथ ही ऐप चार्ट में भी जेमिनी को टॉप पर ला खड़ा कर दिया है. गूगल जेमिनी इस वक्त OpenAI’s और ChatGPT को पीछे छोड़ते हुए सबसे एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐप बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 अगस्त से 9 सितंबर के बीच, ऐप ने 2.3 करोड़ से ज्यादा नए यूजर्स जुड़े। इसी दौरान, नैनो बनाना फीचर का इस्तेमाल करके 50 करोड़ से ज़्यादा तस्वीरें बनाई गईं, जो इस ऐप के क्रेज को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:

Google Gemini Nano Banana AI: रट लें ये 15 कमांड, आसानी से बनाएं पसंदीदा 3D Figurine