A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल जैमिनी में कई अपडेट्स होंगे शानदार, खुद का 3डी एआई अवतार बनाने का भी देगा मौका

गूगल जैमिनी में कई अपडेट्स होंगे शानदार, खुद का 3डी एआई अवतार बनाने का भी देगा मौका

गूगल जेमिनी चैटबॉट अपने यूजर्स को उनके 3डी एआई अवतार बनाने का मौका दे सकता है और इसके जरिए कंपनी की चैटजीपीटी और Claude से मुकाबले करने की तैयारी है।

Google Gemini- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE गूगल जेमिनी

Google Gemini 3D AI Avatar: गूगल अपने जैमिनी चैटबॉट में कई बदलाव करने जा रहा है और इसके जैमिनी एआई में एक नया फीचर जोड़ा जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स को एक बिलकुल नया एक्सपीरिएंस मिलेगा और वो अपना 3डी एआई अवतार (3D AI Avatar) तैयार कर सकेंगे. माना जा रहा है कि गूगल के ये नए फीचर चैटजीपीटी और Claude से बढ़ते मुकाबले का सामना करने के लिए लाए जा रहे हैं और इनके जरिए यूजर्स को जैमिनी के प्रति और ज्यादा आकर्षित करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा कंपनी जिन अपडेट्स पर लगातार काम कर रही है उन्हीं में से एक के जरिए जैमिनी चैटबॉट में चैटजीपीटी से चैट इंपोर्ट करने और टेंपरेरी चैट का ऑप्शन भी लाने वाली है।

यह फीचर कैसे काम करेगा?

कई मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जैमिनी का नया अवतार फीचर कंटेट बनाने में यूजर की मदद करेगा और बेहद तेजी से यूजर्स इसके जरिए 3D अवतार बना सकेंगे। इसके लिए दावा किया जा रहा है कि ऐसा प्रबंध किया जाएगा कि यूजर्स जैमिनी चैटबॉट की प्रॉम्प्ट में एक खास कमांड दे सकते हैं जिसके जरिए वो एआई की जेनरेटेड किसी भी फोटो में खुद को डाल सकेंगे यानी अपनी फोटो ऐड कर सकेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद यूजर्स अपने पर्सनलाइज्ड एआई कंटेट बनाते समय हर बार अपनी फोटो अपलोड करने के काम से मुक्त हो सकेंगे। इसके लिए जैमिनी में एक इंट्रोडक्शन पेज, फीचर डिस्क्रिप्शन और अवतार बनाने के लिए स्टेप वाइज स्टेप गाइड मुहैया कराई जाएगी जिसकी मदद से यूजर्स अपने फोटो को 3डी अवतार में कन्वर्ट कर सकेंगे।

क्या अपडेट है इस 3D AI Avatar को लेकर

जो शुरुआती जानकारी निकलकर सामने आ रही है उससे पता चलता है कि इस फीचर का नाम 'Avatar' रखा जाएगा। इसे बीटा टेस्टर को भी अभी अवेलेबल नहीं करवाया गया है। अभी ये बिल्कुल शुरुआती चरण में है और इसके डेवलपमेंट पर काम चल रहा है।

एंड्रॉइड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक जाएंट गूगल जैमिनी डब अवतार में एक नई सुविधा का निर्माण कर रहा है। फीचर का सबूत Google for Android ऐप, वर्जन 17.11.54.sa.arm64 की एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज की प्रक्रिया के दौरान देखा गया था। खासतौर से यह सुविधा ऐप के कोड के भीतर पाई गई थी और फिलहाल में किसी भी यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढे़ं 

गर्मियों से बचने के लिए हनीकॉम्ब या रेगुलर घास वाले कूलर में से कौनसा खरीदना है फायदेमंद? जानें सटीक सुझाव