A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल मैप ऐप में आया बड़ा अपडेट, Ask Maps नाम से आया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

गूगल मैप ऐप में आया बड़ा अपडेट, Ask Maps नाम से आया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

गूगल मैप ऐप में कंपनी एक बड़ा अपडेट लेकर आई है और इसकी मदद से टाइप करके या बोलकर अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं और सटीक जवाब हासिल कर सकते हैं।

Google Ask Maps- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गूगल आस्क मैप्स

Ask Maps Feature: गूगल ने अपनी गूगल मैप ऐप में एक नया अपडेट किया है और इसके बाद लोगों की मैप ऐप के जरिए जगहों को ढूंढने का तरीका बदल जाएगा। गूगल ने Ask Maps नाम से एक नया फीचर पेश किया है और इसके जरिए यूजर्स मैप ऐप के साथ ज्यादा स्वाभाविक तरीके से संवाद कर पाएंगे। अब सिंपल कीवर्ड टाइप करने की बजाए आप लंबा सवाल भी पूछ पाएंगे और बदले में डिटेल्ड जवाब भी हासिल कर पाएंगे। ये जवाब आपकी जरूरत के हिसाब से होंगे यानी ज्यादा काम के होंगे।

Ask Maps फीचर्स के बारे में जानिए

गूगल ने इस Ask Maps फीचर को ऐसे डिजाइन किया है कि ये ज्यादा आसानी से और ज्यादा व्यक्तिगत सर्च को अंजाम दे पाएगा। ये एक चैट टूल की तरह ऐप में दिखाई देता है जहां आप टाइप करके या बोलकर अपने सवाल को पूछ सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये लाखों जगह में से यूजर रिव्यूज और रियल टाइम जानकारी के आधार पर आपको रिजल्ट सजेस्ट करता है। इसका मतलब है कि मल्टीपल ऑप्शंस में से स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं है और ऐप ही आपके हर सवाल को समझकर सटीक जवाब दे पाएगी। इसमें समय या जरूरी आवश्यकताएं सभी का ध्यान रखा जाएगा जिसमें लोकेशन और आपकी प्रिफरेंस के आधार पर सजेशन आएंगे।

Ask Maps फीचर की अवेलिबिलिटी

भारत में एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए Ask Maps फीचर अब रोल आउट हो रहा है। यह फीचर फिलहाल इंग्लिश में अवेलेबल है और जल्द ही दूसरी भाषाओं में भी उपलब्ध हो जाएगा।

Ask Maps कैसे काम करता है, इसके लिए स्टेप-वाइज-स्टेप गाइड

Ask Maps का उपयोग करना बेहद आसान है। आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना है-

स्टैप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Maps खोलें।

स्टैप 2: ऐप लेटेस्ट वर्जन में अपडेटेड होनी चाहिए।

स्टैप 3: अब स्क्रीन पर मौजूद Ask ऑप्शन पर टैप करें।

स्टैप 4: ऑप्शन पर क्लिक करते ही चैट-स्टाइल इंटरफेस खुल जाएगा।

स्टैप 5: अपना सवाल आसान भाषा में टाइप करें या अपनी क्वेरी बोलकर बताएं।

स्टैप 6: अब ऐप को आपके रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए इंतजार करना होगी। यह आपकी जरूरत को बेहतर ढंग से समझने के लिए रिव्यूज, जगह का डेटा और आपकी एक्टिविटी का इस्तेमाल करेगा।

स्टैप 7: स्क्रीन पर दिखाए गए सभी रिजल्ट को देखें क्योंकि आपको रिकमंडेशन, डायरेक्शन्स और यूजफुल डिटेल्स दिखाई देंगे।

स्टैप 8: इसके अलावा अगर जरूरी हो तो आप अपनी क्वेरी को और रिफाइन कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप उसी चैट में फॉलो-अप सवाल पूछ सकते हैं।

स्टैप 9: रिजल्ट में से एक जगह चुनें और डायरेक्शन्स हासिल करें।

स्टैप 10: उसे सेफ करें या अपने ट्रैवल का प्लान बनाना यानी जो भी जरूरी हो वो एक्शन करें।

ये भी पढ़ें 

Meta ला रही इंस्टाग्राम प्लस सर्विस, ऐप के अंदर मिलेंगे कई नए फीचर्स-स्टोरीज का बदल जाएगा अंदाज