A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 10 की कीमत धड़ाम, 20000 रुपये का बड़ा Price Cut, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Google Pixel 10 की कीमत धड़ाम, 20000 रुपये का बड़ा Price Cut, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Google Pixel 10 की कीमत में 20,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन दमदार फीचर्स और जबरदस्त कैमरे के साथ आता है।

Google Pixel 10- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE STORE गूगल पिक्सल 10 की कीमत में भारी कटौती

Google Pixel 10 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदने का मौका है। गूगल के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन की कीमत में 20,000 रुपये का बड़ा प्राइस कट किया गया है। गूगल का यह फोन अमेजन-फ्लिपकार्ट नहीं रिलायंस डिजिटल पर सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम, Gemini AI फीचर से लैस है।

यहां मिल रहा सबसे सस्ता

गूगल पिक्सल 10 को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। गूगल ने इसे 79,999 रुपये में लॉन्च किया है। रिलायंस डिजिटल पर इस फोन को 20,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस तरह से गूगल का यह फोन महज 59,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Google Pixel 10 के फीचर्स

Google के इस फ्लैगशिप फोन में 6.3 इंच का Acuta OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। इसकी प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 इस्तेमाल किया है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है। यह फोन Google Tensor G5 प्रोसेसर पर काम करता है और इसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। गूगल पिक्सल 10 में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Google Pixel 10 फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, OLED, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G5
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 4970mAh, 30W
कैमरा 48MP, 13MP, 10.8MP, फ्रंट 10.5MP
OS Android 16

यह फोन डुअल सिम कार्ड के साथ आता है, जिसमें एक फिजिकल और एक eSIM दिया गया है। इस फोन में IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का कैमरा मिलता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - बिजली बचाने के लिए AC के साथ ये काम कभी न करें, वरना और ज्यादा आएगा बिल