1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 11 सीरीज की कीमत, लॉन्च डेट समेत कई जानकारियां आई सामने

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत, लॉन्च डेट समेत कई जानकारियां आई सामने

Google Pixel 11 सीरीज जल्द भारत समेत ग्लोबली लॉन्च की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने लॉन्च इवेंट का इन्वाइट भेजना शुरू कर दिया है। साथ ही, इस सीरीज के सभी मॉडल की कीमत भी लीक हो गई है।

Google Pixel 11 Series- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE गूगल पिक्सल 11 सीरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Google Pixel 11 सीरीज का इतंजार अगले महीने खत्म होने वाला है। गूगल की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज 12 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने अपने इस 'Made By Google' इवेंट का इन्वाइट भेजना शुरू कर दिया है। इस इवेंट में Google Pixel 11 के साथ-साथ गूगल का फोल्डेबल फोन भी पेश किया जाएगा। यह सीरीज पिछले साल आई Google Pixel 10 सीरीज की अपग्रेड होगी।

लॉन्च से पहले कीमत लीक

Google Pixel 11 सीरीज के सभी मॉडल और वेरिएंट की कीमत टिप्स्टर ने एक वेबसाइट के जरिए लीक की है। ब्लॉग पोस्ट में सभी मॉडल के कलर ऑप्शन्स की भी डिटेल शेयर की गई है। ये फोन मिडनाइट हेज, लाइट सटेरलिंग, फ्यूशिया और मॉस कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे।

  • Google Pixel 11 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत EUR 999 (लगभग 1,08,000 रुपये) होगी। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट EUR 1,129 (लगभग 1,23,000 रुपये) में मिलेगा।
  • Google Pixel 11 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत EUR 1,199 (लगभग 1,30,000 रुपये) होगी। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः EUR 1,329 (लगभग 1,44,000 रुपये) और EUR 1,589 (लगभग 1,72,000 रुपये) हो सकती है।
  • Google Pixel 11 Pro XL को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत EUR 1,399 (लगभग 1,52,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः EUR 1,529 (लगभग 1,78,000 रुपये) और EUR 1,789 (लगभग 1,94,000 रुपये) हो सकती है।
  • इस सीरीज के फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 11 Pro Fold को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत EUR 1,999 (लगभग 2,17,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः EUR 2,129 (लगभग 2,31,000 रुपये) और EUR 2,389 (लगभग 2,59,000 रुपये) हो सकती है।

इस साल गूगल अपनी Pixel 11 सीरीज में 128GB वाला वेरिएंट नहीं पेश करेग। गूगल का यह अपकमिंग इवेंट 12 अगस्त को शाम को 3 बजे PT यानी भारतीय समय के अनुसार 13 अगस्त को सुबह 3:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस सीरीज के साथ कंपनी Pixel Watch और Pixel Buds भी पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें - 22 जुलाई को लॉन्च होंगे Samsung के फोल्डेबल फोन, कंपनी ने कंफर्म किया Galaxy Unpacked का डेट