1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, Pixel 10 के मुकाबले कितनी होगी महंगी?

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, Pixel 10 के मुकाबले कितनी होगी महंगी?

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत को लेकर एक और नई लीक सामने आई है। गूगल की यह अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज पिछले साल के मुकाबले कितनी महंगी होगी? आइए जानते हैं...

google pixel 11 series- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE STORE गूगल पिक्सल 11 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Google Pixel 11 सीरीज को अगले महीने आयोजित होने वाले Made By Google इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। गूगल ने अपने इस अपकमिंग इवेंट की डेट रिवील कर दी है। इस इवेंट में कंपनी Google Pixel 11 सीरीज को लॉन्च करेगी, जो पिछले साल आई Pixel 10 सीरीज का अपग्रेड होगी। गूगल की अपकमिंग सीरीज की कीमत को लेकर नई लीक सामने आई है। गूगल की इस फ्लैगशिप सीरीज में चार नए मॉडल पेश किए जाएंगे।

लीक रिपोर्ट में Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL की कीमत की जानकारी दी गई है। वहीं, Pixel 11 Pro Fold की कीमत पहले आई रिपोर्ट में लीक हो चुकी है। गूगल की अपकमिंग Pixel 11 सीरीज की कीमत को लेकर पहले भी लीक रिपोर्ट आ चुकी है। तमाम टेक कंपनियां रैम और मेमोरी स्टोरेज की कमी की वजह से फोन की कीमत बढ़ा रही हैं। क्या गूगल की अपकमिंग सीरीज भी Pixel 10 सीरीज के मुकाबले महंगी होगी? आइए जानते हैं...

कितनी होगी कीमत?

गूगल पिक्सल 11 सीरीज की कीमत के बारे मे टिप्स्टर Roland Quandt ने दावा किया है कि इसकी कीमत यूके में पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 10 सीरीज से महंगी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूके में Pixel 11 की कीमत GBP 879 यानी लगभग 1,12,000 रुपये हो सकती है। Google Pixel 10  को यूके के मार्केट में GBP 799 यानी लगभग 1,00,000 रुपये थी। हालांकि, गूगल पिक्सल 10 को 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। वहीं, Pixel 11 को 256GB के शुरुआती वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

इस सीरीज के Pixel 11 Pro की कीमत यूके में GBP 1079 यानी लगभग 1,37,000 रुपये से शुरू हो सकती है। पिछले साल आए Pixel 10 Pro की शुरुआती कीमत GBP 999 यानी लगभग 1,27,000 रुपये थी। इसे भी 128GB के शुरुआती वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। वहीं, Pixel 11 Pro XL को यूके में GBP 1279 यानी लगभग 1,65,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Pixel 10 Pro XL को पिछले साल GBP 1199 यानी लगभग 1,52,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

10 से 15 हजार रुपये का इजाफा

लीक हुई कीमत से यह साफ है कि कंपनी इस साल अपने सभी मॉडल की कीमत में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच में इजाफा करने वाली है। हालांकि, इस साल लॉन्च होने वाले Google Pixel 11 सीरीज के सभी मॉडल 256GB के शुरुआती स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किए जाएंगे। इस साल कंपनी 128GB वाला वेरिएंट लॉन्च नहीं करेगी।

बैटरी में नहीं होगा अपग्रेड?

टिप्स्टर ने इसके अलावा गूगल पिक्सल 11 सीरीज की बैटरी डिटेल्स भी रिवील की है। Google Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में क्रमशः 4985mAh, 4850mAh और 5115mAh की बैटरी मिल सकती है। टिप्स्टर का ये दावा सही होता है तो कंपनी इस साल लॉन्च होने वाली सीरीज की बैटरी को डाउनग्रेड कर सकती है। Google Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL को क्रमशः 4970mAh, 4870mAh और 5200mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें - क्या है Hybrid Solar System? 5kW का सेटअप लगाने में कितना आएगा खर्च? क्या-क्या चलेंगे लोड?