Google Pixel 11 सीरीज के लॉन्च हुए अभी कुछ सप्ताह ही हुए हैं। इस सीरीज के सबसे अफोर्डेबल फोन का रेंडर सामने आया है। गूगल का यह फोन अगले साल भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। यह फोन इस साल आए Google Pixel 10a का अपग्रेड होगा। इस फोन का रेंडर OnLeaks ने जारी किया है, जिसमें फोन का डिजाइन देखा जा सकता है। लीक हुए रेंडर के मुताबिक, फोन के डिजाइन में कोई मेजर बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
रेंडर हुआ लीक
गूगल पिक्सल 11a का जो रेंडर सामने आया है उसमें डार्क वॉयलेट कलर वाला वेरिएंट देखा जा सकता है। इसे Frost कलर ऑप्शन के नाम से पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसे Obsidian, Fog और Olive/Pistachio कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। लीक रेंडर के मुताबिक, गूगल के अपकमिंग फोन का बैक पैनल फ्लैट होगा। इसमें कैमरा मॉड्यूल का बंप बाहर नहीं निकलेगा। वहीं, इस फोन का फ्रंट पैनल Pixel 10a की तरह ही दिखेगा।
Image Source : Android Headlines/OnLeaksगूगल पिक्सल 11ए का रेंडर
क्या होंगे फीचर्स?
Google Pixel 11a के संभावित फीचर्स की बात करें तो गूगल का यह फोन लेटेस्ट Tensor G6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह चिपसेट Tensor G5 के मुकाबले 20% बेहतर परफॉर्म करता है। इस फोन में 6.3 इंच का FHD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,350 निट्स तक की हो सकती है।
इस फोन की बैटरी में भी इंप्रूवमेंट देखने को मिल सकता है। गूगल का यह डिवाइस 4,870mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.7MP का कैमरा मिल सकता है।
Google Pixel 11 सीरीज को भारत में 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन 69,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी की तरफ से गूगल के अपकमिंग फोन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - OPPO Pad Mini जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की दमदार बैटरी