A
Hindi News टेक न्यूज़ Google Pixel 9a की कीमत में बहुत बड़ी कटौती, Pixel 10a लॉन्च से पहले सस्ते में खरीदने का मौका

Google Pixel 9a की कीमत में बहुत बड़ी कटौती, Pixel 10a लॉन्च से पहले सस्ते में खरीदने का मौका

Google Pixel 9a की कीमत में कटौती हो गई है। रिलायंस डिजिटल पर चल रहे सेल में गूगल का यह फोन हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन में 48MP कैमरे समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Google Pixel 9a price cut, reliance digital- India TV Hindi Image Source : GOOGLE गूगल पिक्सल 9a की कीमत में कटौती

Google Pixel 9a को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। रिलायंस डिजिटल पर चल रहे Mobile Days सेल में गूगल का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। गूगल इस महीने 18 फरवरी को Pixel 10a भारत में लॉन्च करने वाला है। इसकी लॉन्चिंग से पहले पुराने मॉडल को सस्ते में खरीदने का शामदार मौका है। गूगल का यह फोन दमदार कैमरा और जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है।

Google Pixel 9a पर ऑफर

गूगल का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन को भारत में 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। रिलायंस डिजिटल पर यह 10,000 रुपये कम प्राइस में लिस्ट किया गया है यानी इसे आप 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का कार्ड डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में यह फोन 37,499 रुपये में मिलेगा। Google Pixel 9a को EMI से खरीदने पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर HDFC बैंक कार्ड पर मिलेगा। इस तरह से फोन को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 9a लॉन्च प्राइस ऑफर प्राइस
बिना EMI 49,999 रुपये 37,499 रुपये
EMI के साथ 49,999 रुपये 36,999 रुपये

Google Pixel 9a के फीचर्स

गूगल के इस प्रीमियम फोन में 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। गूगल ने अपने इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 मिलेगा। यह फोन Tensor G4 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलती है। फोन में फिजिकल और eSIM कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।

Pixel 9a के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल के इस फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5100mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग भी मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, USB Type C, NFC, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Google Pixel 9a फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, pOLED, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G4
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 5100mAh, 25W
कैमरा 48MP + 13MP, 13MP
OS Android 16

यह भी पढ़ें - Elon Musk के Starlink Mobile में मिल सकती है Direct-to-Device कनेक्टिविटी, जानें क्या होगा खास